suvichar

Burning Eyes: आंखों में होती है जलन और खुजली तो लगाएं ये होममेड पट्टी

आंखों में जलन और दर्द की समस्या हैं परेशान तो इस घरेलु उपाय को आजमाएं

Written By WD Feature Desk
Updated: गुरुवार, 8 फ़रवरी 2024 (19:38 IST)
Burning Eyes
  • आंखों में एलोवेरा की पट्टी लगाएं जिससे आंखों को ठंडक मिलेगी।
  • खीरे का रस लगाने से भी आंखों में सूजन की समस्या कम होती है।
  • इस उपाय से डार्क सर्कल और सूजन की समस्या भी कम होगी।
Burning Eyes : क्या आपको भी आंखों में जलन या खुजली की समस्या होती है? आंखों में जलन, खुजली, चुभन या पानी आने के कई कारण हो सकते हैं। आज के समय में प्रदूषण काफी बढ़ गया है जिसके कारण आंखों की समस्या भी बढ़ने लगी है। साथ ही खराब लाइफस्टाइल और धूल-मिट्टी के कारण भी आंखों में जलन या खुजली हो सकती है। ALSO READ: Eye Sight Improvement: चश्मा उतारने के लिए इन 4 आयुर्वेदिक उपाय को करें ट्राई
 
आंखों में जलन होने के कारण हमारी आंखें दर्द होने लगती हैं और कई लोगों को इसके कारण सिर दर्द की समस्या भी होती है। साथ ही आंखों की समस्या होने के कारण हमारा काम प्रभावित होने लगता है और आप बेहतर महसूस नहीं करते हैं।

ज्यादा स्क्रीन टाइम या लंबे समय तक कंप्यूटर के आगे बैठने से भी आंखों पर प्रभव पड़ता है जिससे आंखें ड्राई होने लगती हैं। अगर आपको भी इस तरह की समस्या होती है तो आप इस घरेलू उपाय (burning eyes home remedy) को कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस उपाय के बारे में.......
आंखों में जलन के लिए बनाएं होममेड पट्टी
1. एलोवेरा की पट्टी : आंखों की जलन को कम करने के लिए आप घर बैठे एलोवेरा की पट्टी बना सकते हैं। इसके लिए आपको 2 चम्मच एलोवेरा और 1 चम्मच गुलाब जल लेना है। इन दोनों को एक कटोरी में मिक्स कर लें। अब कॉटन पैड या 2 रोई को इसमें 10 मिनट तक छोड़ दें। आप फ्रिज में भी इसे रख सकते हैं। जब कॉटन इसे पूरा अब्सोर्ब कर लें तो आंखों पर 10-15 मिनट तक रखें। ऐसा करने से आंखों को ठंडक मिलेगी। 
 
2. खीरे की पट्टी : इसको बनाने के लिए आप 2-4 चम्मच खीरे का रस लें और 1 चम्मच शहद लें। इसके बाद एक कटोरी में इन दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें और शहद को अच्छे से घोल लें। अब इसमें आप 2 कॉटन पड़ या रोई डालें। इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें और चाहें तो फ्रिज में रख दें। इसके बाद अपनी आंखों पर इसका इस्तेमाल करें। 
 
आंखों पर पट्टी लगाने के फायदे 
  • इन पट्टियों की मदद से आंख में सूजन और डार्क सर्कल की समस्या से भी राहत मिलेगी।

ALSO READ: सुबह उठते ही शरीर में महसूस होती है अकड़न? ये हो सकते हैं कारण
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

ब्रिक्स से दूरी बांग्लादेश को पड़ेगी भारी, तारिक रहमान के सम्मेलन में शामिल होने पर संशय

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

अगला लेख