शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. Beauty parlour precautions to take against coronavirus
Written By

Beauty parlour precautions : कोरोना काल में ब्यूटी पार्लर जा रहे हैं तो रखें 10 बड़ी बातों का ध्यान

Beauty parlour precautions : कोरोना काल में ब्यूटी पार्लर जा रहे हैं तो रखें 10 बड़ी बातों का ध्यान - Beauty parlour precautions to take against coronavirus
कोरोनावायरस से बचने के लिए सतर्कता और सावधानी के साथ आगे बढ़ना बेहद जरूरी है। कोविड-19 के खतरे को ध्यान में रखते हुए लोग अपनी दिनचर्या में बदलाव कर रहे हैं। घर से बाहर निकलने पर उन तमाम बातों का ख्याल रख रहे हैं, जो उन्हें इस संक्रमण से सुरक्षित रख सके। वहीं लॉकडाउन के बाद धीरे-धीरे जिंदगी पटरी पर वापस लौट रही है। बाजार, मॉल व सैलून खुल गए हैं, लेकिन इन सभी जगह पर जाने के लिए आपको सावधानी बरतनी जरूरी है। यदि आप पार्लर जाने के बारे में सोच रही हैं तो सावधानी का भी ख्याल रखें।
 
पार्लर जाते वक्त किन-किन बातों का ख्याल रखना चाहिए, आइए जानते हैं।
 
कोरोना काल में ब्यूटी पार्लर जाते वक्त इन बातों का रखें ख्याल-
 
ब्‍यूटी पार्लर जाने से पहले इस बात का ख्याल रखें कि आपने मास्क का इस्तेमाल किया है और आपके पास सैनिटाइजर मौजूद है।
 
1. ब्यूटी पार्लर में मास्क का उपयोग करें और इसे अपने मुंह से न हटाएं।
 
2. ग्लव्स का इस्तेमाल करें।
 
3. पार्लर में मौजूद चीजों को न छुएं। यदि छू भी लेते हैं, तो हाथों को सैनिटाइज जरूर करें।
 
4. सैलून जाएं तो इस बात का ख्याल रखें कि पार्लरकर्मियों ने फेसशील्ड को लगाया हो।
 
5. सैलून में कर्मियों ने मास्क और ग्लव्स पहने हों, इस पर ध्यान जरूर दें।
 
6. हेयर कट करने के दौरान पार्लरकर्मी ने जिस कपड़े का इस्तेमाल किया है, उसका सिर्फ एक ही बार इस्तेमाल किया जाए, इस बात का ख्याल रखें।
 
7. सैलून और ब्‍यूटी पार्लर में काम करने वाले सभी कर्मियों को फेसशील्‍ड लगाना होगा, साथ ही मास्‍क और ग्‍लव्स पहनना भी अनिवार्य है।
 
8. पार्लरकर्मी भी इस बात का ख्याल रखें कि कपड़े की जगह डिस्‍पोजेबल कपड़ा या अन्‍य सामग्री का इस्‍तेमाल करें।
 
9. पार्लर में ज्यादा भीड़भाड़ न हो तभी आप जाएं।
 
10. पार्लर में मौजूद लोगों से उचित दूरी रखें।