Hanuman Chalisa
✕

पहली लिस्ट जारी होते ही हरियाणा भाजपा में बवाल, 3 दिग्गजों ने छोड़ी पार्टी

Updated: गुरुवार, 5 सितम्बर 2024 (10:00 IST)
Haryana bjp first list : हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। लिस्ट जारी होते ही पार्टी में बवाल मच गया। टिकट कटने से नाराज रतिया से भाजपा विधायक लक्ष्मण नापा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। हरियाणा बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर मांडी और ओबीसी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कर्णदेव ने भी छोड़ी पार्टी। हरियाणा की 90 विधानसभा सीट पर 5 अक्टूबर को चुनाव होंगे। मतगणना 8 अक्टूबर को होगी। ALSO READ: Haryana Assembly Election 2023 : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट जारी, सैनी लाडवा से, विज अंबाला से लड़ेंगे चुनाव
 
भाजपा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लाडवा सीट से उम्मीदवार बनाने के साथ पार्टी में हाल ही में शामिल हुए कई लोगों को टिकट दिए हैं। इससे कई नेता नाराज बनाए जा रहे हैं। पार्टी ने रतिया से लक्ष्मण नापा का टिकट काटकर सुनीता दुग्गल को चुनाव मैदान में उतारा है। दुग्गल सिरसा से सांसद रह चुकी हैं। टिकट की घोषणा होते ही विधायक लक्ष्मण नापा ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया।

हरियाणा बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर मांडी और ओबीसी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कर्णदेव भी भाजपा से टिकट की मांग कर रहे थे। दोनों दिग्गजों ने पार्टी के फैसले पर नाराजगी जताते हुए पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया। 
 
 
चौटाला का भी टिकट कटा : राज्य सरकार में मंत्री रणजीत सिंह चौटाला को सिरसा जिले की रानिया सीट से मैदान में नहीं उतारा गया है। उन्हें इस सीट से चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार बनाए जाने की उम्मीद थी, लेकिन भाजपा ने उनकी जगह शीशपाल कंबोज को मैदान में उतार दिया है।

पार्टी में आए JJP नेताओं को टिकट : कुछ दिन पहले जननायक जनता पार्टी (JJP) छोड़कर भाजपा में शामिल हुए देवेंद्र सिंह बबली, संजय कबलाना और श्रुति चौधरी क्रमश: टोहाना, बेरी और तोशाम सीट से चुनाव लड़ेंगे। हाल ही में भाजपा में शामिल हुईं महापौर शक्ति रानी शर्मा कालका से चुनाव लड़ेंगी। जजपा के बागी राम कुमार गौतम सफीदों से चुनाव लड़ेंगे। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

अगला लेख