हरियाणा में भाजपा ने उतारे 2 मुस्लिम प्रत्याशी, विनेश को टक्कर देंगे कैप्टन योगेश बैरागी
bjp second list : हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने मंगलवार को 21 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। इस लिस्ट में पार्टी ने 2 मुस्लिम प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है।
राई विधानसभा सीट से कृष्णा गहलावत और पटौदी सीट से बिमला चौधरी भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। जुलाना में विनेश फोगाट को कैप्टन योगेश बैरागी टक्कर देंगे। वहीं नूंह से संजय सिंह भाजपा की ओर से चुनाव लड़ेंगे।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होना है। 8 अक्टूबर को मतगणना के बाद नतीजों का ऐलान होगा।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें