सम्बंधित जानकारी
- गुरु पूर्णिमा विशेष आरती : जय गुरुदेव अमल अविनाशी
- 13 जुलाई, बुधवार को है गुरु पूर्णिमा, जानिए शुभ मुहूर्त, तिथि, उपाय और कथा
- 13 जुलाई बुधवार को है गुरु पूर्णिमा का शुभ दिन, कैसे करें व्रत और गुरु पूजन, पढ़ें आसान विधि
- गुरु पूर्णिमा 2022 : शुभ मुहूर्त में गुरु को दें यह उपहार, ऋषि-मुनि और बृहस्पति का मिलेगा आशीर्वाद
- गुरु पूर्णिमा पर बन रहे हैं 4 बहुत शुभ राजयोग, जानिए गुरु पूजन से क्या मिलेगा फल, क्या करें और क्या खरीदें
Guru Purnima Mantra : गुरु पूर्णिमा पर पढ़ें 5 सर्वश्रेष्ठ गुरु मंत्र
वर्ष 2022 में गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima 2022) 13 जुलाई, दिन बुधवार को मनाई जा रही है। यह दिन गुरु पूजन का होता है। यदि आपको गुरु प्राप्ति हो जाती है तो उनसे श्री गुरु पादुका मंत्र लेने की अवश्य कोशिश करें। लेकिन यदि गुरु के समीप जाने का अवसर न मिले तो उनके चित्र, पादुका आदि प्राप्त कर उनका पूजन करें।
गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु पादुका पूजन, गुरु दर्शन करके उन्हें मिठाई या नेवैद्य, वस्त्र, दक्षिणा आदि भेंट देकर उनकी आरती करना चाहिए। गुरु चरणों में कुछ देर बैठकर उनकी कृपा प्राप्त करनी चाहिए। साथ ही गुरु पूर्णिमा के दिन कुछ खास मंत्रों का जाप अवश्य ही करना चाहिए। मान्यता है कि किसी भी गुरु मंत्र का लगातार जप करने से गुरु होने की पुण्य प्राप्ति करा सकता है। यहां पढ़ें मंत्र-
गुरु पूर्णिमा के 5 सर्वश्रेष्ठ मंत्र-mantra
1. ॐ गुं गुरुभ्यो नम:।
2. ॐ गुरुभ्यो नम:।
3. ॐ परमतत्वाय नारायणाय गुरुभ्यो नम:।
4. ॐ वेदाहि गुरु देवाय विद्महे परम गुरुवे धीमहि तन्नौ: गुरु: प्रचोदयात्।
5. गुरुर्ब्रह्मा, गुरुर्विष्णु गुरुर्देवो महेश्वर:।
गुरुर्साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नम:।।
