Hanuman Chalisa
✕

Flydubai की फ्लाइट में टला भयानक हादसा, पायलट स्मित माछर की बहादुरी पर बोले CM पटेल- देश को गर्व है

Updated: गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 (13:52 IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई (Flydubai) की फ्लाइट में एक बड़ी दुर्घटना टालने में मदद करते हुए गंभीर रूप से घायल हुए कैप्टन स्मित माछर की पत्नी और माता-पिता से फोन पर बात की। उन्होंने कैप्टन माछर की उस बहादुरी की जमकर तारीफ की, जिससे सैकड़ों लोगों की जान बच सकी।
 
अहमदाबाद से मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 के भारतीय पायलट स्मित माछर की असाधारण हिम्मत और सूझबूझ की भरपूर सराहना की। उन्होंने कहा कि देश और पूरे गुजरात राज्य को उनके साहस पर बेहद गर्व है। मूल रूप से गुजराती कैप्टन स्मित माछर पर दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट के दौरान ओपानी नागरिक सह-पायलट (को-पायलट) ने अचानक हमला कर दिया था। चाकू के इस भयानक हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने अद्भुत धैर्य दिखाते हुए विमान, केबिन क्रू और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की।

सोशल मीडिया पर सीएम पटेल का भावुक संदेश

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, "गुजरात और पूरे देश को कैप्टन स्मित माछर पर बेहद गर्व है। हवा में हजारों फीट की ऊंचाई पर उन्होंने जो अदम्य साहस और बहादुरी दिखाई, वह सचमुच अकल्पनीय है।" उन्होंने आगे कहा कि गंभीर चोटें आने के बावजूद उन्होंने हमलावर का मजबूती से सामना करके एक बड़ा विमान हादसा टाल दिया और फ्लाइट में सवार 174 यात्रियों की अमूल्य जान बचाई।

गुजराती खून और असाधारण वीरता को सलाम

कैप्टन स्मित माछर के साहस को सराहते हुए सीएम पटेल ने आगे लिखा, "वे एक गौरवशाली भारतीय हैं और उनकी रगों में गुजराती खून बहता है, जो हमारे दृढ़ संकल्प, हिम्मत और संस्कारों का सच्चा प्रतीक है। गुजराती मूल के इस बहादुर बेटे ने अपने काम से वैश्विक मंच पर पूरे राष्ट्र का सिर गर्व से ऊंचा किया है। मैं उनकी इस असाधारण वीरता को तहे दिल से सलाम करता हूं और ईश्वर से उनके जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माछर को बताया 'हीरो'

मुख्यमंत्री से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पायलट स्मित माछर के शौर्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें सही मायनों में "हीरो" बताया था। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा था कि गंभीर खतरे के बीच खुद लहूलुहान होने के बावजूद, वे डगमगाए नहीं और सैकड़ों जिंदगियां बचाने का अपना संकल्प पूरा किया। उनकी इस अद्भुत बहादुरी की वजह से ही एक भयानक विमान दुर्घटना टल सकी। पीएम मोदी ने भी पूरे भारत की ओर से गर्व व्यक्त करते हुए कैप्टन माछर के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Show comments

Meerut Blue Drum Case : मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

Dubai-Tel Aviv Flight News : दुबई की फ्लाइट में आखिर क्या हुआ, लड़ाकू विमान भेजे गए, सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों ने सुनाई खौफभरी कहानी

Yamaha YE-01 Electric : रेसिंग ट्रैक पर उतरेगी यामाहा की इलेक्ट्रिक बाइक, जानिए क्या है खास

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

सभी देखें

राहुल गांधी के बालाघाट दौरे की इनसाइड स्टोरी, आखिरी क्यों आदिवासी बच्चों की मौत पर गर्माई मध्यप्रदेश की सियासत?

Flydubai Hero: हजारों फीट नीचे गिर रहे प्लेन को संभाला, इजरायली पीएम बोले- यानिव 'ग्लोबल मेडल ऑफ ऑनर' के हकदार

उज्जैन में मस्जिद हादसे में कोई जनहानि नहीं, सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी: उज्जैन कलेक्टर

नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर

कैसी है 180 जिंदगियां बचाने वाले जांबाज पायलट स्मित मच्छार की हालत, पीएम मोदी ने परिवार से की बात

अगला लेख