Daily Horoscope
✕

गुजरात के UCC में क्या है खास? लिव-इन रिलेशनशिप पर भी कड़े नियम

Updated: शुक्रवार, 20 मार्च 2026 (19:05 IST)
UCC in Gujarat: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली गुजरात सरकार ने विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पेश करके अपना एक ऐतिहासिक वादा पूरा किया है। उत्तराखंड के बाद गुजरात ऐसा कानून लाने वाला देश का दूसरा राज्य बनने जा रहा है। इस बिल का मुख्य उद्देश्य विवाह, तलाक, विरासत और लिव-इन रिलेशनशिप जैसे निजी विषयों पर सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून लागू करना है। हालांकि, आदिवासी समुदायों को फिलहाल इस कानून के दायरे से बाहर रखा गया है।

एक से अधिक पत्नी रखने पर जेल

नए विधेयक में 'बहुविवाह' (एक से अधिक पत्नी या पति रखना) की प्रथा पर कड़ी रोक लगाई गई है। यदि कोई व्यक्ति एक जीवनसाथी के जीवित रहते हुए दूसरा विवाह करता है, तो उसे सात साल की जेल की सजा का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा, खून के रिश्तों (Blood Relations) के बीच विवाह पर भी कानूनी रूप से पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सरकार का मानना है कि इस सख्त प्रावधान से महिलाओं के अधिकारों की रक्षा होगी और सामाजिक समानता आएगी।

लिव-इन रिलेशनशिप पर सरकारी शिकंजा

गुजरात UCC बिल में लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर बहुत कड़े नियम बनाए गए हैं। अब कपल्स को साथ रहना शुरू करने के एक महीने के भीतर उसका आधिकारिक पंजीकरण (Registration) कराना अनिवार्य होगा। यदि कोई जोड़ा बिना रजिस्ट्रेशन के एक महीने से ज्यादा समय तक साथ रहता है, तो उन्हें 3 महीने की जेल या 10 हजार रुपए का जुर्माना हो सकता है। साथ ही, यदि पार्टनर की उम्र 21 वर्ष से कम है, तो रजिस्ट्रार द्वारा उनके माता-पिता को इस बारे में सूचित किया जाएगा।

शादी का रजिस्ट्रेशन अब अनिवार्य

इस कानून के तहत शादी होने के 60 दिनों के भीतर उसका रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। यदि तय समय में पंजीकरण नहीं कराया जाता है, तो 10 से 25 हजार रुपये तक का भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। तलाक के मामले में अब कोई भी व्यक्तिगत कानून या सामाजिक परंपरा मान्य नहीं होगी। तलाक केवल शादी के कम से कम एक साल बाद ही लिया जा सकेगा और इसे कोर्ट के माध्यम से ही कानूनी मान्यता मिलेगी।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख