ramcharitmanas

गुजरात ATS ने अलकायदा से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

Updated: बुधवार, 23 जुलाई 2025 (22:57 IST)
गुजरात के आतंकवाद रोधी दस्ते (ATS) ने ‘अल-कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट’ (एक्यूआईएस) से संबद्ध आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए इससे जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर आतंकी संगठन की विचारधारा को बढ़ावा देने का आरोप है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि चारों को बहु-राज्यीय अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया, जिनमें से दो गुजरात से हैं। आतंकवाद रोधी एजेंसी ने एक बयान में कहा, ‘‘गुजरात एटीएस ने एक्यूआईएस से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस प्रतिबंधित आतंकी संगठन से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।’’
ALSO READ: डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन स्कैम पर कंबोडिया में बड़ा एक्शन, 3000 से ज्यादा लोग अरेस्ट, 105 भारतीय भी
बयान में कहा गया है कि ये चारों व्यक्ति सोशल मीडिया मंचों पर एक्यूआईएस के जिहादी प्रचार वीडियो सहित कट्टरपंथी और उकसावे वाली सामग्री साझा करने में शामिल थे, जिसका उद्देश्य सशस्त्र विद्रोह के माध्यम से देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को उखाड़ फेंकना और ‘शरिया कानून’ लागू करना था।
 
गुप्त सूचना के आधार पर एटीएस ने पांच इंस्टाग्राम अकाउंट पर कड़ी नजर रखी और इन्हें चलाने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें से दो गुजरात के रहने वाले हैं।
 
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान पुलिस ने दिल्ली निवासी मोहम्मद फाइक, नोएडा (उत्तर प्रदेश) निवासी जीशान अली, गुजरात के अरवल्ली जिले के निवासी सैफुल्ला कुरैशी और अहमदाबाद निवासी मोहम्मद फरदीन शेख के रूप में की है।
ALSO READ: पाकिस्तानी वीडियो से मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान दंगा भड़काने की साजिश, 7 गिरफ्तार
गुजरात एटीएस के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) सुनील जोशी ने कहा, ‘‘ये चारों व्यक्ति सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे के संपर्क में आए। हमें पता चला कि दिल्ली निवासी फाइक एक पाकिस्तानी इंस्टाग्राम उपयोगकर्ता के संपर्क में था और भारत में जिहादी गतिविधियों को फैलाने की साजिश रच रहा था।’’
 
वर्ष 2023 में, इस आतंकी संगठन से संबंध रखने के आरोप में अहमदाबाद के विभिन्न हिस्सों से चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था।भाषा Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

Raksha Bandhan 2026: बेटियों की मुस्कान से खिल उठा CM योगी का आवास, स्कूली बच्चियों ने बांधी स्नेह की डोर

UP News: 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को बड़ी राहत, अब बिना स्मार्ट कार्ड के भी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा

अगला लेख