1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. गुड़ी पड़वा
  4. gudi padwa 2020 muhurat panchang

गुड़ी पड़वा 2020 के शुभ मुहूर्त : हिन्दू नववर्ष का शुभारंभ, पढ़ें इस दिन का पंचांग

gudi padwa 2020 muhurat
gudi padwa 2020 muhurat


25 मार्च 2020 नवरात्रि के साथ हिन्दू नववर्ष गुड़ी पड़वा प्रारंभ हो रहा है। इस दिन सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। इस दिन नीम की पत्तियां, पूरनपोळी, ध्वजा आदि का विशेष महत्व होता है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को ही सृष्टि का आरंभ हुआ था और इसी दिन भारतवर्ष में काल की गणना प्रारंभ हुई। आइए जानें शुभ मुहूर्त और पंचांग... 


गुड़ी पड़वा 2020 के शुभ मुहूर्त
 
गुड़ी पड़वा पर्व तिथि व मुहूर्त 25 मार्च 2020 
गुड़ी पड़वा 2020
 
प्रतिपदा तिथि आरंभ : 14:57 (24 मार्च 2020)
प्रतिपदा तिथि समाप्त : 17:26 (25 मार्च 2020)
 
दिनांक 25 मार्च, बुधवार गुड़ी पड़वा के मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन्- 2020
अयन- उत्तरायण
मास- चैत्र
पक्ष- शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- वसंत
वार- बुधवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- प्रतिपदा
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- रेवती
योग (सूर्योदयकालीन)- ब्रह्म
करण (सूर्योदयकालीन)- बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- मीन
शुभ समय- 6.00 से 9.11, 5.00 से 6.30 तक
राहुकाल- दोप. 12.00 से 1.30 बजे तक
दिशाशूल- ईशान
योगिनी वास- पूर्व
गुरु तारा- उदित
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- मीन
व्रत/मुहूर्त- चैत्र नवरात्रि प्रारंभ/ गुड़ी पड़वा/ हिन्दू नववर्ष प्रारंभ
यात्रा शकुन- हरे फल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र- 'ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:'।
आज का उपाय- किसी बटुक को हरे फल दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें
अगला लेख
चैत्र नवरात्रि में करें ये 5 कार्य, होगी मनोकामना पूर्ण