• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. लोकसभा चुनाव 2014
  4. »
  5. राहुल फैक्टर
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , रविवार, 16 मार्च 2014 (17:27 IST)

कांग्रेस किसी से कमतर नहीं : राहुल गांधी

राहुल गांधी
FILE
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को पार्टी को कमतर आंकने अथवा लोकसभा चुनावों में बहुत मुश्किल लक्ष्य का सामने करने के विचार को खारिज करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के बाद देश में कांग्रेस नेतृत्व वाली संप्रग-3 की सरकार बनेगी।

राहुल ने माना कि 10 वर्षों के शासनकाल के बाद कुछ हद तक हमारे लिए सत्ता विरोधी लहर है। लेकिन कांग्रेस की प्रचार अभियान के प्रमुख ने वित्तमंत्री पी. चिदंबरम के उस विचार से असहमति जताई कि पार्टी को कमतर आंका जा रहा है और उसके सामने बहुत मुश्किल लक्ष्य है।

उन्होंने कहा क‍ि कांग्रेस चुनौतीपूर्ण चुनाव लड़ रही है और हम इस चुनाव जीतेंगे। (भाषा)