ganesh chaturthi

सत्यनारायण पटेल

Written By WD
Updated: शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2014 (17:10 IST)
FILE
सत्यनारायण पटेल का जन्म इंदौर के बिचौली मरदाना में 25 जुलाई 1967 को हुआ था। उनके पिता रामेश्वर पटेल प्रदेश शासन में मंत्री थे। वाणिज्य में स्नातक करने के साथ कमर्शियल पायलेट का लाइसेंस भी प्राप्त किया है।

कृषि कार्यों से जुड़ें हैं तथा शैक्षणिक संस्था भी संचालित करते हैं। फिलहाल, राहुल के प्रयोग के तहत सत्यनारायण पटेल को इंदौर से लोकसभा उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा शुरू किए गए नए प्रयोग, ‘प्राइमरी प्रोजेक्ट’ के तहत पार्टी पदाधिकारियों ने सत्यनारायण पटेल को आगामी लोकसभा चुनावों के लिए इंदौर सीट के उम्मीदवार के रूप में चुना।

वैसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस संबंध में अंतिम मुहर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी नीत केंद्रीय चुनाव समिति लगाएंगी। कांग्रेस की रीतियों-नीतियों से प्रेरित व प्रभावित होकर पटेल ने 16 की आयु में ही बाल सदस्य के रूप में पार्टी में प्रवेश किया।

1983 में नई दिल्ली में हुए सेवादल के राष्ट्रीय शिविर में बाल सदस्य के रूप में भागीदारी की। इस शिविर में उनके द्वारा की गई उत्साहपूर्वक भागीदारी से अखिल भारतीय कांग्रेस के तत्कालीन महासचिव राजीव गांधी काफी प्रभावित हुए।

गांधी ने शिविर के अंतिम दिन पटेल को विशेष रूप से सम्मानित किया था। तब से राजीव गांधी को आदर्श मानते हुए सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में उनके बताए रास्ते पर चलने की कोशिश कर रहे है।

1985 से 87 तक एनएसयूआई के जिला पदाधिकारी रहे। 1989 में लोकतंत्र की प्रथम सीढ़ी ग्राम पंचायत के माध्यम से सार्वजनिक जीवन में प्रवेश किया। ग्राम पंचायत बिचौली मर्दाना के पंच एवं तत्पश्चात निर्विरोध उपसरपंच निर्वाचित हुए।

ज़िला कांग्रेस ने 1990-91 इंदौर ज़िला युवक कांग्रेस का महामंत्री नियुक्त किया। प्रदेश कांग्रेस ने 1991-93 प्रदेश युवक कांग्रेस का महामंत्री पद नियुक्त किया। 1995-96 में मप्र कांग्रेस पंचायत प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रहे।

बहरहाल, प्रत्याशी के रूप में चयन किए जाने पर कांग्रेस के आंतरिक चुनाव में अपनी जीत से उत्साहित पटेल ने कहा कि इंदौर लोकसभा सीट पर भाजपा का 25 साल पुराना वर्चस्व खत्म करने के लिए वे अपने दल के वरिष्ठ नेताओं और युवा कार्यकर्ताओं की मदद से रणनीति बनाएंगे।

पिछले चुनावों में पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता सुमित्रा महाजन से 11,480 मतों से हारे थे। महाजन की यह लगातार 7वीं बार यह सीट जीती थी। इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार के रूप में चुने गए पटेल नवंबर 2013 के विधानसभा चुनावों में अपनी परंपरागत देपालपुर सीट नहीं बचा सके थे और उन्हें भाजपा प्रत्याशी मनोज पटेल के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। सामाजिक कार्य, पर्यावरण संरक्षण, धार्मिक आयोजन, घुड़सवारी, पायलेटिंग और निशानेबाजी में विशेष रुचि है।

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

दिशा सालियान को न जानता था न कभी मिला, CBI FIR के बाद आदित्य ठाकरे का विरोधियों पर बड़ा हमला

UPI Payment पर नया चार्ज, किन लोगों को देना होगा MDR और किसके लिए रहेगा फ्री? सरकार ने दी पूरी जानकारी

इंदौर में अमृत ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 17 ठिकानों पर छापे मारे, रिकॉर्ड खंगाल रही टीमें

अनंत अंबानी ने पूरा किया वादा, तिरुमला को मिलीं 25 इलेक्ट्रिक बसें; श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान

सांवेर में भयानक हादसा, जर्जर मकान की दीवार गिरी, मलबे में दबने से 3 की मौत, 2 घायल, रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन जारी