sawan somwar

जनरैल सिंह

Written By WD
Updated: शनिवार, 22 फ़रवरी 2014 (13:33 IST)
FILE
41 वर्षीय जनरैल सिंह एक पत्रकार और व्‍यवसायी हैं। वे दिल्‍ली के तिहाड़ के रहने वाले हैं। 7 अप्रैल 2009 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तत्कालीन गृहमंत्री पी. चिदंबरम पर जूता फेंकने के कारण वे सुर्खियों में आ गए थे।

जनरैल ने 12वीं पास करने के बाद वाईएमसीए दिल्‍ली से जर्नलिज्‍म का कोर्स किया है और अपने करियर की शुरुआत उन्‍होंने 1995 में 'संध्‍या टाइम्‍स' में प्रशिक्षणार्थी के रूप में की थी। इसके बाद उन्‍होंने 'अमर उजाला' में बतौर पत्रकार काम किया।

1999 में वे 'दैनिक जागरण' में शामिल हो गए और 2009 तक इसी समूह के लिए कार्य किया, लेकिन गृहमंत्री पर जूता फेंकने की घटना के बाद उन्‍हें जागरण समूह से पृथक होना पड़ा। वर्तमान में जनरैल अपनी स्‍वयं की वॉटर प्‍यूरिफायर कंपनी का संचालन कर रहे हैं।

इसके साथ वे सामाजिक कार्यों से भी जुड़े हुए हैं। अन्‍ना हजारे के जनलोकपाल आंदोलन में जनरैल शामिल थे। जनरैल 2014 लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवार के रूप पश्‍चिम दिल्‍ली से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इस सीट का प्रतिनिधित्‍व वर्तमान में कांग्रेस के महाबल मिश्रा कर रहे हैं।
Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

सागर जहरीली शराब कांड में कठघरे में सिस्टम, बड़े अफसरों की जवाबदेही पर उठे सवाल?

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सऊदी ठिकानों पर हूथी हमले, 73 नागरिक घायल

उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम: पहले दो बच्चों के जन्म पर महिलाओं को मिल रही 'महालक्ष्मी किट', जानिए क्या है इस योजना में खास

यात्री परिवहन विजन समिट-2026 में तय होगी मोबिलिटी की नई दिशा, 8 सत्रों में होगा मंथन