गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. गणगौर
  4. Gangaur aarti
Written By

गणगौर पर्व विशेष : माता पार्वती की आरती gangaur teej aarti

गणगौर पर्व विशेष : माता पार्वती की आरती gangaur teej aarti - Gangaur aarti
24 मार्च 2023, शुक्रवार को गणगौर का पावन पर्व मनाया जा रहा है। आइए यहां पढ़ें गौरी माता की विशेष आरती और इस आरती से करें मां पार्वती को प्रसन्न। Gangaur 2023 ki aarti
 
पार्वती माता की आरती : Gangaur ki aarti 
 
जय पार्वती माता जय पार्वती माता
ब्रह्म सनातन देवी शुभ फल कदा दाता।
 
जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
अरिकुल पद्मा विनासनी जय सेवक त्राता
 
जग जीवन जगदम्बा हरिहर गुण गाता।
जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
 
सिंह को वाहन साजे कुंडल है साथा
देव वधु जहं गावत नृत्य कर ताथा।
 
जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
सतयुग शील सुसुन्दर नाम सती कहलाता
 
हेमांचल घर जन्मी सखियन रंगराता।
जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
 
शुम्भ निशुम्भ विदारे हेमांचल स्याता
सहस भुजा तनु धरिके चक्र लियो हाथा।
 
जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
सृष्ट‍ि रूप तुही जननी शिव संग रंगराता
 
नंदी भृंगी बीन लाही सारा मदमाता।
जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
 
देवन अरज करत हम चित को लाता
गावत दे दे ताली मन में रंगराता।
 
जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
श्री प्रताप आरती मैया की जो कोई गाता
 
सदा सुखी रहता सुख संपति पाता।
जय पार्वती माता मैया जय पार्वती माता।
 
 
ये भी पढ़ें
गर्भधान, पुंसवन एवं सीमन्तोन्नयन संस्कार से ही पैदा होती है बुद्धिमान संतान, उज्जवल रहता है उसका भविष्य