• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. गणेश चतुर्थी 2023
  3. गणेशोत्सव सेलिब्रेशन
  4. How to decorate Ganesh ji at home
Written By
Last Updated : सोमवार, 18 सितम्बर 2023 (19:26 IST)

Ganpati Decoration Ideas 2023 : गणेश उत्सव डेकोरेशन आइडियाज फॉर होम

ganesh chaturthi decoration
Ganpati Decoration Ideas: 19 सितंबर 2023 से गणेश उत्सव जोर शोर से प्रारंभ होने वाला है। यदि आप अपने घर में गणेशजी की मूर्ति स्थापित करके उसके आसपास अच्‍छा डेकोरेशन करना चाहते हैं तो जानिए यहां पर बेहतरीन डेकोरेशन आइडियाज फॉर होम। आप सुंदर तरीके से घर पर गणेश जी की झांकी बना सकते हैं। आओ जानते हैं।
 
फूलों से सजाएं : यह सबसे आसान है कि आप बाजार से फूलों की माला और फूल खरीदकर लाएं और उन फूलों का ही एक पंडाल बना दें। गेंदे के फूल जल्दी मुरझाते नहीं हैं इसलिए आप इसका उपयोग करें।
 
नकली फूलों से सजाएं : असली फूलों के साथ ही थोड़े कागज या प्लास्टिक के फूल और पत्तों से भी इसे बेहतरीन तरीके से सजा सकते हैं। आप नकली फूलों की माला से भी सजावट कर सकते हैं।
 
दुपट्टे और रिबन : आप रंग बिरंगी रिबन और दुपट्टों का उपयोग करें। इससे बहुत अच्छे से डेकोरेट कर सकते हैं। दुपट्टों को लेकर आप कई तरह से चौकी के बैक साइड में डेकोरेशन कर सकते हैं। दुपट्टों को किसी भी तरह से शेप देखकर डेकोरेशन करें। इसमें आप लाइटिंग भी कर सकते हैं।
ganesh chaturthi decoration
कलरफुल पेपर और कतरनें : बाजार में कलर फुल पेपर भी मिलते हैं या आप पेपर की कतरनों को कलर करके भी आप पताका और वंदनवार बना सकते हैं। इन कलरफुल पेपर से आप माला, दीपक, वॉल हैंगिंग, पोस्टर, फूल, पत्ते आदि भी बना सकते हैं। इसके लिए आप अलग-अलग रंगों में फ्लोरोसेंट पेपर या ग्लिटर शीट का उपयोग भी कर सकते हो।
 
बैलून या गुब्बारे डेकोरेशन : बैलून या गुब्बारों से भी आप गणपति बप्पा के स्थल को सजा सकते है। बलून को आप कई तरीकों से लगा सकते हैं। जैसे फूल, झालर आदि ये देखने में भी काफी सुंदर लगते हैं।
 
थर्माकोल की शीट से सजाएं : थर्माकोल शीट की कटिंग करके आप जो चाहें वह बनाकर उस पर कलर करें और उसे बहुत सुंदर तरीके डेकोरेशन कर सकते हैं। थर्माकोल को काट कर आप मोदक, मोर, फूल पत्ते, मोदक, मूषक आदि का शेप बनाकर आप गणपति डेकोरेशन कर सकते हैं।
 
ये भी पढ़ें
Ganesh sthapana muhurat 2023 : गणेश स्थापना का सर्वश्रेष्ठ और शुभ मुहूर्त जानिए