सम्बंधित जानकारी
- Ganesh utsav 2023: कैसे हुई गणेश उत्सव की शुरुआत, जाने परंपरा और इतिहास
- Ganesh Chaturthi 2023: गणेश जी की कौन से रंग की मूर्ति करें स्थापित? जिससे हो कल्याण
- Ganesh Chaturthi 2023: दक्षिण भारत के 7 प्रमुख गणेश मंदिर
- Ganesh Chaturthi: मिट्टी से नहीं newspaper से बनाएं eco friendly ganesh
- Ganesh Chaturthi Decoration: घर पर ऐसे सजाएं गणेशजी के लिए मंडप
Ganesh utsav 2023 : इन 5 में से कोई एक लड्डू का भोग लगाकर करें सेलिब्रेट
Ganesh Utsav Celebration : 19 सितंबर 2023 मंगलवार को महायोग में गणेश स्थापना होकर उत्सव प्रारंभ होगा। हर कोई सेलिब्रेट करेगा। 0 दिनी उत्सव में गणपति जी को 10 दिन तक भिन्न-भिन्न प्रकार का भोग लगाया या प्रसाद चढ़ाया जाता है उनमें से लड्डू उनके सबसे प्रिय है। आओ जानते हैं कि कौन से 5 लड्डुओं से एक का उन्हें भोग लगा सकते हैं। 1 लड्डू से जुड़ी एक कथा भी है।
1. मोदक के लड्डू : गणेशजी को मोदक के लड्डू बड़े प्रिय हैं। मोदक भी कई तरह के बनते हैं। महाराष्ट्र में खासतौर पर गणेश पूजा के अवसर पर घर-घर में तरह-तरह के मोदक बनाए जाते हैं।
2. मोतीचूर के लड्डू : गणेशजी को मोदक के बाद नैवेद्य के रूप में मोतीचूर के लड्डू का भी भोग लगता है। इन्हें ही बूंदी के लड्डू भी कहते हैं। इसके अलावा उन्हें शुद्ध घी से बने बेसन के लड्डू भी पसंद हैं। तील और सूजी के लड्डू भी उनको अर्पित किए जाते हैं।
3. उखड़ी के मोदक : इसमें चावल के आटे से मोदक बनाए जाते हैं जिसके अंदर नारियल और शक्कर के मिश्रण को भरा जाता है और फिर उसे उबालकर बनाया जाता है।
4. बेसन के लड्डू : कहते हैं कि उन्हें शुद्ध घी से बने बेसन के लड्डू भी पसंद हैं। कई जगहों पर यह भी अर्पित किए जाते हैं।
5. सूजी के लड्डू : इसे रवा के लड्डू भी कहते हैं। रवे में शक्कर का बूरा, इलायची पावडर व चारोली मिलाकर इसे शुद्ध देशी घी में बनाया जाता है।
6. अन्य लड्डू : इसके अगलावा गुड़ और राजगिरे के लड्डू भी अर्पित किए होते हैं।
