सम्बंधित जानकारी
- Ganesh Chaturthi Decoration: घर पर ऐसे सजाएं गणेशजी के लिए मंडप
- Ganesh Chaturthi 2023: दक्षिण भारत के 7 प्रमुख गणेश मंदिर
- Ganesh chaturthi 2023: गणेश उत्सव कैसे मनाया जाता है?
- Ganesh utsav 2023: गणेश जी की मूर्ति को कैसे लाएं घर पर, बताइए
- Ganesh utsav 2023 : इन 5 में से कोई एक लड्डू का भोग लगाकर करें सेलिब्रेट
Ganesh Chaturthi: मिट्टी से नहीं newspaper से बनाएं eco friendly ganesh
eco friendly ganpati
यह त्यौहार दस दिनों तक चलता है। हिंदुओं का मानना है कि गणेशोत्सव के इन दस दिवसीय उत्सवों के दौरान भगवान गणेश अपने भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए पृथ्वी पर अवतरित होते हैं। गणेश चतुर्थी के अंतिम दिन, जिसे गणेश विसर्जन या अनंत चतुर्दशी के रूप में जाना जाता है, भगवान गणेश अपने माता-पिता, भगवान शिव और पार्वती के पास कैलाश पर्वत पर लौट आते हैं।
इस गणेश चतुर्थी आप खुद घर में इको फ्रेंडली गणेशजी बना सकते हैं। अक्सर लोग मिट्टी से गणेशजी बनाते हैं लेकिन आप अखबार की मदद से इको फ्रेंडली गणेशजी बना सकते हैं। चलिए जानते हैं कि कैसे आप भी अखबार के गणेशजी बना सकते हैं....
इको फ्रेंडली गणेशजी बनाने के लिए सामग्री
- एक अखबार का बंडल
- एक छोटी कटोरी glue
- एक छोटी कटोरी मैदा
कैसे बनाएं इको फ्रेंडली गणेशजी?
1. इको फ्रेंडली गणेशजी बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बड़े बर्तन में पानी लेना है। इस बर्तन में आपको अखबार का बहुत बारीख टुकड़े करके भिगोने रखना।
2. आप 1-2 घंटे के लिए अखबार को भिगोने के लिए छोड़ दें। इसके बाद अखबार से सारा पानी अच्छी तरह से निकाल लें।
3. आप चाहें तो इसे मिक्सर में पीस भी सकते हैं जिससे आपकी newspaper clay अच्छे से बन जाए।
4. इसके बाद आप इसमें मैदा और glue डालें और अच्छे से मिक्स करें। पेस्ट को थोडा पतला करने के लिए आप अपने अनुसार पानी डाल सकते हैं।
5. आपकी newspaper clay तैयार है। इसके बाद आप एक पाटे के ऊपर इस clay के ज़रिए गणेशजी की आकृति बनाइए।
6. गणेशजी की मूर्थी अच्छे से बनाने के लिए बीच बीच में glue का पानी डालें जिससे आपके गणेशजी बार-बार टूटे न।
7. गणेशजी की मूर्ति बनने के बाद आप इसे 1-2 दिन के लिए सूखने दें। आप इसे धुप में भी सूखने के लिए रख सकते हैं।
8. इसके बाद आप अपने फेवरेट कलर से गणेशजी को रंग सकते हैं। गणेशजी को कलर करने के लिए सबसे पहले उन्हें पूरी तरह से सफेद रंग से रंगे। इसके बाद इसे सूखने दें और अपने पसंद के कलर के अनुसार उन्हें paint करें।
