सोमवार, 1 सितम्बर 2025
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. गणेशोत्सव
  4. ‍ganesh chaturthi 2025 non traditional modak are available in the market
Written By WD Feature Desk
Last Modified: शनिवार, 30 अगस्त 2025 (14:33 IST)

Ganesh Chaturthi 2025: बाजार में मिल रहे हैं तरह- तरह के मोदक, इनका भोग लगाना उचित या अनुचित?

Modak
Ganesh Chaturthi Modak 2025: 27 अगस्त 2025 से गणेश चतुर्थी उत्सव प्रारंभ हो गए हैं जो 06 सितंबर तक चलेंगे। इस दौरान गणेशजी के प्रिय भोग मोदक का नैवेद्य लगाया जाता है। इसे नारियल और गुड़ की फिलिंग के साथ चावल या गेहूं के आटे से बनाया जाता है। परंतु परंपरागत मोदक से हटकर अब गणेशजी को तरह तरह के  अनहेल्दी मोदक का भोग लगाया जा रहा है जोकि शास्त्र अनुसार अनुचित है क्योंकि पद्म पुराण के सृष्टि खंड और गणपत्यथर्वशीर्ष में मोदक के महत्व का वर्णन मिलता है। परंतु आजकल परंपरागत मोदक भोग का मजाक बना दिया गया है। बाजार में 60 से अधिक प्रकार के मोदक बिक रहे हैं जो 500 से लेकर 12 हजार रुपए किलो तक के हैं। 
 
कैसे बनता मोदक: मोदक भी कई तरह के बनते हैं। मोदक चावल के आटे, घी, मैदा, मावा, गुड़, सूखे मेवे, नारियल आदि से बनाया जाता है। आटे में खोपरा, गुड़, मेवा आदि भरकर उसे घी में तलकर इसे तैयार किया जाता है। उखड़ी के मोदक : इसमें चावल के आटे से मोदक बनाए जाते हैं जिसके अंदर नारियल और शक्कर के मिश्रण को भरा जाता है और फिर उसे उबालकर बनाया जाता है।
 
बाजार के मोदक: 
1. पारंपरिक मोदक के साथ-साथ इस साल मार्केट में ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, पान और लोटस फ्लेवर के मोदक भी बिक रहे हैं।
 
2. इसी के साथ ही नूडल्स, मैदा और साबूदाने से बने मोदक भी बाजार में धड़ल्ले से बिक रहे हैं।
 
3. चाकलेटी मोकद की खपत भी बढ़ गई है। 
 
4. काजू वाले मोदक है, इसे काजू से बनाया जाता है. इसकी प्राइस 800 रुपए किलो है। यह दिखने में ब्राउन रंग का होता है।
 
5. कई लोग दूध से बने मोदक प्रसाद में चढ़ाना और खाना भी पसंद करते हैं यह मोदक दूध को जला कर बनाया जाता है। इसमें आपको केसर फ्लेवर और नार्मल दूध से बना मोदक भी देखने को मिलेगा।
 
6. ड्रायफ्रूट और मावा-बादाम से बने खास फैंसी डिज़ाइनर मोदक भी तैयार किए गए हैं, जिनमें सोने का वरक चढ़ाए गए मोदक भी शामिल हैं। 
 
7. इनके अलावा मक्खन भरी मटकी, कमल के बीच मोदक, पान पर मोदक, शंख के साथ मोदक जैसे करीब 20 डिजाइनर फैंसी मोदक तैयार किए गए हैं।