suvichar

Ganesh chaturthi 2025: गणेश विसर्जन कितने दिनों में कहां कब होता है?

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 1 सितम्बर 2025 (10:24 IST)
Ganesh Visarjan 2025: हिंदू माह भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से लेकर चतुर्दशी तक गणेश उत्सव चलते है। पहले दिन गणेश चतुर्थी रहती है जिस दिन भगवान गणपति का जन्म हुआ था और इसके बाद 10वें दिन चतुर्दशी रहती है जिसे अनंत चतुर्दशी कहते हैं इस दिन गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है, परंतु महाराष्ट्र में अलग अलग दिन विसर्जन होता है।
 
1. कोकणस्थ: महाराष्ट्र के कोकणस्थ समुदाय में डेढ़ दिन में गणपति प्रतिमा का विसर्जन कर देते हैं। 
 
2. देशस्थ: महाराष्ट्र के देशस्थ समुदाय के लोग 3, 5 या 7वें दिन विसर्जन करते हैं। जिस परिवार में जैसी परंपरा है वह वैसी परंपरा का निर्वहन करता है। अधिकतर लोग ज्येष्‍ठा गौरी स्थापना के पहले और कुछ ज्येष्‍ठा गौरी के विसर्जन के समय गणपति का विसर्जन करते हैं। 
 
3. अन्य क्षेत्रों में: महाराष्‍ट्र के अलावा अन्य जगह पर 10वें दिन गणेश प्रतिमा का विसर्जन होता है। खासकर मध्यप्रदेश और उत्तर भारत में यह परंपरा है।
 
हालांकि यह भी कहा जाता है कि गणेश उत्सव और विसर्जन की परंपरा की शुरुआत महाराष्ट्र में हुई थी। क्योंकि, उत्तर भारत से भगवान गणेश अपने भाई कार्तिकेय से मिलने महाराष्ट्र गए थे। वहां वे 10 दिन रुके थे। इसके बाद उनकी सम्मान के साथ विदाई हुई थी।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

28 August Birthday: आपको 28 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 अगस्‍त, 2026)

सिंह राशि में बुधादित्य योग से 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, खुलेंगे सफलता के द्वार

सितंबर माह 2026: इस माह के प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख