सम्बंधित जानकारी
- अनंत चतुर्दशी 2021: विष्णुजी ने की थी 14 लोकों की रचना, चतुर्दशी पर जानिए श्रीहरि के 14 नाम
- Anant chaturdashi katha 2021 : अनंत चतुर्दशी की व्रत कथा किस्मत बदल देती है...
- गणेश विसर्जन के दिन चढ़ाएं ये 2 भोग, प्रसन्न होकर देंगे खुशहाली का वरदान
- पितृ पक्ष की 16 तिथियों में आप किस तिथि को करें श्राद्ध, जानिए
- श्राद्ध पक्ष में नहीं कर सकते हैं दान तो करें आमान्न दान
Ganesh Visarjan Muhurat 2021 : इस शुभ मुहूर्त में करें गणेश प्रतिमा का विसर्जन
Ganesh Visarjan 2021: भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश उत्सव प्रारंभ होकर अनंत चतुर्दशी को समापन होता है। अनंत चतुर्थी पर गणपति प्रतिमा का विसर्जन होता है। इस बार 10 सितंबर 2021 से गणेशोत्सव प्रारंभ हुआ और 19 सितंबर को इसका समापन होगा। आओ जानते हैं गणेश प्रतिमा विसर्जन का शुभ मुहूर्त क्या है।
विसर्जन का शुभ मुहूर्त :
1. शुभ समय प्रात: 9 बजकर 11 मिनट से लेकर 12 बजर 21 मिनट तक। इसके बाद दोपहर 1 बजकर 56 मिनट से 3 बजकर 32 मिनट तक शुभ मुहूर्त है।
2. अभिजीत मुहूर्त रहेगा प्रात: 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 39 तक रहेगा।
3. ब्रह्म मुहूर्त रहेगा सुबह 04:35 से 05:23 तक और अमृत काल रहेगा रात 08:14 से 09:50 तक।
4. राहुकाल शाम को 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक रहेगा। इस दौरान विसर्जन न करें।
5. इस दिन रविवार रहेगा और योग धृति योग है। दिशा शूल पश्चिम में रहेगा। अत: इलायची खाकर ही घर से बाहर निकलें।
6. दिन का चौघड़िया- लाभ प्रात: 09:13 से 10:44 तक, अमृत प्रात: 10:44 से 12:14 तक और शुभ दोपहर 13:45 से 15:16 तक।
7. रात का चौघड़िया- शुभ शाम 18:17 से रात्रि 19:47 तक। अमृत रात्रि 19:47 से 21:16 तक रहेगा।
