dipawali
✕

Samsung Galaxy Ring के Pre order, मुफ्त मिलेगा 10000 तक का सामान

Updated: मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024 (17:32 IST)
Samsung Galaxy Ring Pre order Starts in India  : Samsung  ने अपनी लेटेस्ट एडवांस्ड हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स वाली गैलेक्सी रिंग को जुलाई 2024 में लॉन्च किया था। सैमसंग ने भारत में गैलेक्सी रिंग के लॉन्च की पुष्टि कर दी है साथ ही इस रिंग की प्री-बुकिंग भी शुरू हो गई है। कंपनी इसकी प्री बुकिंग पर कई चीजें मुफ्‍त भी दे रही है। इस रिंग की बुकिंग करने पर टोटल 10 हजार रुपए तक का फायदा मिल सकता है।

Samsung Galaxy Ring के लिए Samsung के पोर्टल पर एक पेज लाइव हो चुका है। सैमसंग डॉट कॉम, अमेज़न, फ्लिपकार्ट और चुनिंदा रिटेल स्टोर पर सिर्फ़ 1999 रुपए की टोकन मनी के साथ गैलेक्सी रिंग को प्री-रिजर्व किया जा सकता है। Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक 1999 रुपए देकर प्री-रिजर्व करने पर दूसरा फायदा यह होगा कि वेलकम वाउचर ऑफर के लिए रजिस्टर्ड कर सकते हैं।

इस वाउचर के तहत 5 हजार रुपए का कूपन जीत सकते हैं। सैमसंग ने आधिकारिक तौर पर भारत में अपनी पहली हेल्थ और फिटनेस वियरेबल तकनीक, गैलेक्सी रिंग के लॉन्च की पुष्टि की है। टेक दिग्गज ने स्मार्ट रिंग के लिए प्री-रिजर्वेशन विवरण की घोषणा की, 14 अक्टूबर से शुरू हो रहा है।
ALSO READ: Samsung Galaxy A06 : 10000 से कम कीमत में आया 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला सैमसंग का धांसू फोन
प्री-रिजर्व पर 4999 रुपए का वायरलेस चार्जर डुओ बिल्कुल फ्री मिलेगा। सैमसंग गैलेक्सी रिंग को जुलाई में नई पीढ़ी के फोल्डेबल के साथ लॉन्च किया गया था। सैमसंग ने खुलासा किया कि स्मार्ट रिंग गैलेक्सी AI सहित कई उन्नत सुविधाओं के साथ आती है।
ALSO READ: Vivo V40 SE 4G : 50MP कैमरा, 80W फास्ट चार्जिंग, Vivo का सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च
गैलेक्सी रिंग स्लीप, हार्ट रेट, एनर्जी स्कोर मीट्रिक और अन्य फिटनेस डेटा जैसे कई हेल्थ मीट्रिक को ट्रैक करने में सक्षम है। AI के साथ, यह यूजर्स को एक व्यक्तिगत हेल्थ ट्रैकिंग अनुभव प्राप्त करने की अनुमति देता है जो यूजर्स की मिनट दर मिनट गतिविधियों को रिकॉर्ड करता है। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

बिहार में 'क्राइम' हो सकता है, लेकिन 'अपराध' नहीं होता, CM सम्राट चौधरी का अजीब बयान, तेजस्वी यादव ने कसा तंज

UP किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज बहुत जल्द : CM योगी

राजभर का दावा, देश में मुझसे बड़ा गुंडा कोई नहीं, सभी बाहुबली मेरे दरबार में हाजिरी लगाते हैं

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

अगला लेख