dharma sangrah
✕

Orient लाया ऐसा पंखा जो 12 डिग्री तक कम कर देगा तापमान, चिलचिलती गर्मी में होगा लद्दाख जैसी ठंड का अहसास

Updated: बुधवार, 1 मार्च 2023 (17:03 IST)
सीके बिरला समूह की कंपनी ओरिएंट (Orient) इलेक्ट्रिक लिमिटेड ने क्लाउडचिल टेक्नॉलॉजी द्वारा संचालित अपनी तरह के पहले कूलिंग पंखे क्लाउड 3 को लॉन्च करने की घोषणा की जिसका मूल्य 15999 रुपए है लेकिन अभी इसका आमंत्रण मूल्य 11999 रुपए रखा गया है। क्लाउड 3 पंखा हवा के तापमान को 12 डिग्री सेल्सियस तक कम करता है। 
 
कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ राकेश खन्ना ने आज यहां इस पंखे को लॉन्च करते हुए कहा कि हम उपभोक्ता केंद्रित इनोवेशन के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिसकी वजह से हम लगातार बाजार में आविष्कारशील और खास गुणवत्ता वाले उत्पाद पेश करते हैं। 
 
अद्वितीय क्लाउडचिल टेक्नॉलॉजी के साथ क्लाउड 3 पंखा लॉन्च करके हमने एक बिलकुल नई कैटेगरी को पेश किया है। 34 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा गर्मी हो जाने पर पंखे कम प्रभावी हो जाते है, इसी सोच के साथ हमने इस इनोवेटिव पंखे को विकसित किया है। इसमें एक इन-बिल्ट क्लाउड चैंबर है, जो पानी को बादलों जैसे नैनोपार्टिकल्स में बदलता है, जिससे हवा में फौरन ठंडक आ जाती है तथा एयरोडाईनैमिक डिजाइन के फैन ब्लेड ठंडी हवा को पूरे कमरे में फैला देते हैं। हम प्रीमियम फैन सेगमेंट में अग्रणी कंपनियों में से एक हैं और हमें आशा है के क्लाउड 3 पंखे के साथ इस सेगमेंट में हमारी पोजिशनिंग और ज्यादा मजबूत होगी। हम क्लाउड 3 को चुनिंदा रिटेल स्टोर पर उपलब्ध करा रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि क्लाउड 3 शुरुआत में सीमित अवधि के लिए अमेजन पर उपलब्ध होगा और फिर चुनिंदा रिटेल स्टोर पर भी उपलब्ध हो जाएगा। क्लाउड 3 न केवल ठंडी हवा प्रदान करता है बल्कि कमरे को भी ठंडा करने में सक्षम है। 
 
क्लाउड 3 कूलिंग पंखे में 4.5 लीटर का वाटर टैंक है, जिससे बिना रुके 8 घंटे तक ठंडी हवा मिलती है। यह पंखा हवा के तापमान में 12 डिग्री सेल्सियस तक की कमी ला सकता है। 
 
इस लाइफस्टाइल कूलिंग सॉल्यूशन के लॉन्च के साथ ओरिएंट इलेक्ट्रिक का लक्ष्य उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करते हुए पंखो की श्रेणी में अपने नेतृत्व को सुदृढ़ करना है।  Edited By : Sudhir Sharma

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

RBI Monetary Policy 2026: आज से RBI की बड़ी बैठक! क्या महंगी होगी आपकी होम लोन EMI?

Top News 5 October: सुप्रीम कोर्ट में CEC मामले पर सुनवाई, GST में बड़े बदलाव की तैयारी

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

अगला लेख