Daily Horoscope
✕

सिर्फ 999 रुपए में खरीदिए ये NeckBand, 100 घंटों की Battery Life के साथ मिलेगा LED battery indicator

Updated: गुरुवार, 7 जुलाई 2022 (17:47 IST)
प्रथमेश व्यास 

आजकल वायरलेस हेडफोन्स का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। लोग अपनी सुविधा के हिसाब से नैकबैंड्स, ईयरबड्स और एयरपॉड्स खरीद रहे हैं। इन ब्लूटूथ हेडसेट्स को खरीदने वालों का ध्यान सबसे पहले इनकी प्राइसिंग और बैटरी लाइफ पर जाता है। लेकिन, हाल ही में Blaupunkt BE 100 नेकबैंड ईयरफोन लॉन्च हुआ है, जो आपकी सभी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। जर्मनी की इस कंपनी ने अपने इस बिल्कुल नए प्रोडक्ट को भारत में लॉन्च कर दिया है, जिसके specs सुनकर आप भी इसे तुरंत ऑर्डर कर देंगे। आइए विस्तार से जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में... 
 
Blaupunkt BE 100 के Features और Specifications:
अगर कम शब्दों में बात की जाए तो इस नेकबैंड में LCD बैटरी इंडिकेटर, कॉल वाइब्रेशन अलर्ट, रियल टाइम मॉनिटरिंग जैसे मुख्य फीचर्स मिलते हैं। इसे बनाने वाली कंपनी का दावा है कि ये नेकबैंड 10 मिनट की चार्जिंग पर 10 घंटे से ज्यादा काम करता है। 
 
BE 100 नेकबैंड का ऑडियो एक्सपीरियंस बहुत ही जबरदस्त है। इसकी साउंड क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए इसमें 10mm का ड्राइवर और नॉइस आइसोलेशन डिवाइस है। इसका वाइब्रेशन फीचर आपको तब भी अलर्ट कर देगा जब इसके ईयरप्लग्स आपके कान में नहीं होंगे। इसके बॉडी डिजाइन में कॉल आंसरिंग, डिसकनेक्टिंग और गाने चेंज करने के ऑप्शन भी दिए गए हैं। फुल चार्ज होने पर यह 100घंटों तक का प्ले टाइम देने के अलावा 8 हफ्तों तक स्टैंड बाय पर रह सकता है। इसकी बैटरी करीब 6000 mAH की है। इसके साथ टाइप-सी फास्ट चार्जिंग फीचर भी दिया गया है जो इसे 10 मिनट में 10 घंटे तक काम करने लायक चार्ज कर देगा। 
 
BE 100 की सबसे खास बात इसका LED बैटरी इंडिकेटर है, जो आपको बैटरी की रियल टाइम मॉनिटरिंग करके बताएगा। फोन के ब्लूटूथ सेक्शन के बजाए आप नेकबैंड पर ही बैटरी परसेंटेज देख पाएंगे। कंपनी दावा करती है कि ये नेकबैंड स्प्लैशप्रूफ है, जिससे पानी के छोटे-मोटे छींटें इसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। ये नेकबैंड आपको ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में मिल जाएगा। 
 
स्पेशल ऑफर के तहत पूरे 2,500 का डिस्काउंट:
कंपनी की आधिकारिक लिस्टिंग के अनुसार Blaupunkt BE 100 की कीमत 3,499 रुपए बताई जा रही है। लेकिन स्पेशल सेल ऑफर के आप तहत इसे केवल 999 रुपए में खरीद सकते हैं। ये ऑफर सीमित समय के लिए है। अगर आप भी कम दाम में ज्यादा बैटरी लाइफ वाला ब्लूटूथ हेडसेट खोज रहे हैं, तो ये नेकबैंड आपकी पहली पसंद हो सकती है। 
 
 
 
 
 

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख