dharma sangrah
✕

जश्न जारी है, अर्जेंटीना में उमड़ा दर्शकों का हुजूम तो ट्रॉफी को साथ में लेकर सोए मेस्सी (PIC)

Updated: बुधवार, 21 दिसंबर 2022 (13:49 IST)
लियोनेल मेस्सी ने एक अरसे तक फीफा विश्वकप जीतने का इंतजार किया। अब जब यह इंतजार पूरा हो गया है तो वह नहीं चाहते कि कुछ देर के लिए भी यह ट्रॉफी उनसे अलग हो। यही कारण है कि लियोनेल मेस्सी विश्वकप ट्रॉफी को अपने साथ लेकर सो रहे हैं।

केरल के त्रिशूर में अर्जेंटीना के फीफा वर्ल्ड कप जीतने की खुशी में एक होटल मालिक ने अपनी तरफ से अर्जेंटीना की जीत का जश्न मनाते हुए एक हजार अर्जेंटीना फुटबॉलप्रेमियों को फ्री में बिरयानी खिलायी।

त्रिशूर के रॉक लैंड होटल का मालिक शिबु पोरूथूर अर्जेंटीना के खेल का दीवाना है और उसने पहले से ही घोषणा कर दी थी कि इस बार फीफा वर्ल्ड कम अगर अर्जेंटीना की टीम जीतेगी ताे वह इस टीम के खेल के दीवाने 1000 फुटबॉल प्रेमियों को फ्री में बिरयानी खिलायेगा। अब अर्जेंटीना की जीत के बाद होटल मालिक ने अपना वादा निभाते हुए 1000 फुटबॉलप्रेमियों को फ्री में बिरयानी खिलायी है।

फुटबॉल मैच के खत्म होने के बाद शिबु अपने होटल में काम करने वालों के साथ किचिन में वापस लौटा क्योंकि उसे दूसरे दिन अपने वादे के अनुसार लोगों को बिरयानी खिलानी थी और वह बिरयानी पकाने के काम में लग गये। जो भी शिबु के होटल पहुंचा उसे गर्मागर्म बिरयानी फ्री में खाने को मिली। लगभग साढे ग्यारह बजे के आसपास होटल के आसपास के इलाके में बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमियों का जमावड़ा हो गया।शिबु ने उसके होटल पर आने वालों को फ्री में बिरयानी खिलाकर 36 साल बाद अर्जेंटीना के फीफा वर्ल्ड कप जीतने का जश्न मनाया।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख