- लाइफ स्टाइल
» - व्यंजन
» - उपवास के पकवान
मिल्की केक
सामग्री : एक कप दूध, एक कप मिल्क पावडर, एक कप सिंघाड़े का आटा, एक कप घी, डेढ़ कप शक्कर, एक छोटा चम्मच वनीला एसेंस, एक चम्मच बेंकिग पावडर, एक चुटकी सोड़ा। विधि : आटे में बेकिंग पावडर व सोड़ा मिलाकर दो-तीन बार छान लें। दूध में शक्कर डालकर हल्का गर्म करें। दूध में ही घी छोड़ दें। घी पिघलने पर मिल्क पावडर फेंटें। आटे को दूध में थोड़ा-थोड़ा डालकर मिलाती जाएँ। अच्छी तरह मिक्स होने पर एसेंस मिलाकर केक पॉट में डाल दें। गरम किए हुए ओवन में रखकर 30-35 मिनट तक बेक करें। फलाहारी मिल्की केक तैयार है।