- लाइफ स्टाइल
» - व्यंजन
» - उपवास के पकवान
खोए की कचौरी
सामग्री : 250
ग्राम खोया, 250 ग्राम चीनी, थोड़ा-सा अरारोट, 50 ग्राम किशमिश, कटे बादाम, चिरौंजी, किसा नारियल, इलायची पावडर, घी। विधि : खोए में अरारोट मिलाकर थोड़ा-सा दूध डालें। खूब अच्छी तरह मल लें। मिश्रण की छोटी-छोटी पूरी बेलकर या हाथ से बनाकर रखें। मेवों को कम घी में भूनकर मिश्रण बना लें। चीनी की चाशनी बनाएँ व इलायची पावडर मिला दें। पूरी में मिश्रण भरकर कचौरी बनाएँ व गर्म घी में कम आँच पर गुलाबी तल लें। चाशनी में छोड़ती जाएँ, जब अच्छी तरह रस भर जाए तब मेहमानों को परोसे।