ganesh chaturthi

शादी से पहले बेहद निजी कपड़ों को खरीदते हुए ये गलतियां न करे लड़कियां

Updated: मंगलवार, 4 दिसंबर 2018 (16:57 IST)
शादियों का मौसम चल रहा है, ऐसे में जिन लड़कियों की शादी की तारीख नजदीक है उन्होंने यकीनन शादी की शॉपिंग शुरू कर दी होगी। शादी की शॉपिंग में कुछ ऐसी चीजें भी है जिनके बारे में अक्सर लड़कियां किसी से बात नहीं कर पाती। इसलिए हम आपको बता रहे हैं कि शादि कि खरीदी में जिनते अहम बाहर के कपड़े होते है, उससे भी ज्यादा जरूरी अंदर के कपड़े यानी कि लॉन्जरी का चयन और उनका आरामदायक होना होता है। इसके अलावा आपकी लॉन्जरी ऐसी हो जो आपको किसी भी कार्यक्रम में शर्मिंदा न करें।  
 
1. शादी की शॉपिंग में आपको एक अच्छे ब्रांड का शेपवेयर जरूर खरीदना चाहिए। इससे शादी के सभी फंक्शन में आपकी बॉडी परफेक्ट टोन्ड और शेप में दिखेगी। शेपवेयर को पहनने पर लहंगे, साड़ी, सूट से लेकर सभी ड्रेस आपके शरीर पर स्मूथ फिनिशिंग देगी।
 
2. पैंटी खरीदते समय ध्यान रखें कि आपके पास विभिन्न रंग और डिजाइन कि पैंटी हो, जिसे आप अलग-अलग आउटफिट्स के रंग के अनुसार पहन सकें।
 
3. शादी में बहुत सारे फंक्शन होते है जिसमें आपको तरह-तरह की ड्रेसेज पहननी होती है, ऐसे में कुछ ड्रेसेस एकदम फिटिंग की होती हैं। ऐसी ड्रेसेस को पहनते हुए आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि पैंटी न केवल सॉफ्ट हो बल्कि उसकी डिजाइन भी ऐसी न हो कि ड्रेस के ऊपर दिखाई दे। ब्रीफ, हिपस्टर और बॉय शॉर्ट्स ये तीन तरह की पैंटी जरूर खरीद ले।
 
4. शादी की शॉपिंग करते समय आपको विभिन्न रंग और डिजाइन की ब्रा भी खरीदनी चाहिए। इन दिनों ऑफ शोल्डर ब्लाउज, गाउन आदि चलन में है। ऐसे में ऑफ शोल्डर ड्रेसस के साथ आप रेगुलर ब्रा पहनेंगी तो हंसी का पात्र बनेंगी। ऐसी ड्रेसस के लिए आपको बिना स्ट्रिप वाली ब्रा खरीदना चाहिए, साथ ही ट्रांसपेरेंट स्ट्रिप वाली ब्रा भी आपके पासहमेशा ही होनी चाहिए। ट्रांसपेरेंट स्ट्रिप वाली ब्रा को आप वेस्टर्न और इंडियन दोनों ड्रेसस के साथ पहन सकती है।
 
5. शादी की शॉपिंग के दौरान ही लेस लॉन्जरी सबसे ज्यादा खरीदी जाती है। इस तरह की लॉन्जरी को नाइट ड्रेस के साथ पहने के लिए खरीद सकती है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख