ramcharitmanas

मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन, जानिए क्या चल रहा है ट्रेंड, 5 काम की बातें

Updated: मंगलवार, 23 जुलाई 2019 (16:19 IST)
बदलते समय के साथ-साथ बदलते फैशन के साथ सुहाग की निशानी मानी जाने वाली मेहंदी ने भी अपना रूप रंग बदल दिया है। शादी-ब्याह हो या कोई त्योहार या अन्य कोई अवसर मेहंदी रचे हाथ तो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर ही लेते हैं। आजकल तो महिलाएं व लड़कियां मेहंदी हाथ और पैर पर ही नहीं बल्कि पीठ, बाजूबंद यहां तक कि नाभि पर भी लगवाती हैं। आज डिजाइनर ड्रेस व ज्वेलरी के साथ-साथ डिजाइनर मेहंदी का भी ट्रेंड जोरों पर है। आइए जानते हैं कुछ ट्रेंडी डिजाइनर मेहंदी के बारे में। 
 
1 फैंटेसी स्टाइल मेहंदी :
 
फैशन के इस दौर में जहां फैंटेसी मेकअप का चलन जोरों पर है ऐसे में फैंटेसी मेहंदी कैसे पीछे रह सकती है। फैंटेसी स्टाइल मेहंदी युवाओं में काफी पसंद की जा रही है। इसमें आपकी पोशाक व ज्वेलरी के अनुसार आपके हाथों पर मेल खाते रंगों से डिजाइन बनाया जाता है।

 
इसमें फैंटेसी मेकअप में प्रयोग किए जाने वाले रंगों का ही प्रयोग होता है। फिर डिजाइन को रंग-बिरंगे स्टोन, नगों या फिर कुंदन आदि से सजाया जाता है। ये मेहंदी देखने में काफी खूबसूरत लगती है।

ALSO READ: मेहंदी का रंग गहरा करने के 10 टिप्स : श्रावण मास में सजाएं, पिया का मन लुभाएं
 
2 जरदोजी मेहंदी : 
 
जरदोजी मेहंदी सिल्वर या गोल्डन शेड लिए होती है। मेहंदी रचे हाथों में सिल्वर या गोल्डन चमकीलियों से डिजाइन बनाया जाता है। ये मेहंदी भी देखने में काफी सुंदर लगती है।



 
 
3 अरेबियन मेहंदी :
 
 
अरेबियन स्टाइल में मोटे-मोटे फूल-पत्तियों वाले डिजाइन आजकल खूब चलन में हैं। अरेबियन मेहंदी में ब्लैक केमिकल से आउट लाइन कर बीच में हरी मेहंदी से शेडिंग या उसे पूरा भर दिया जाता है। काले व सुर्खलाल रंग लिए इस मेहंदी पर भी आप अपनी पोशाक के रंग व डिजाइन के अनुसार रंग-बिरंगे स्टोन या कुंदन लगवा सकते हैं। 
 
4 राजस्थानी या मारवाड़ी मेहंदी : 
 
राजस्थानी व मारवाड़ी मेहंदी भी फैशन में है। इस स्टाइल की मेहंदी में बाजूओं पर भी कड़े के स्टाइल में डिजाइन बनाया जाता है।

ALSO READ: पुरानी मेहंदी कैसे हटाएं : 4 घरेलू नुस्खे आजमाएं
 
5 कीमत : 
 
अरेबियन मेहंदी की कीमत 25 से लेकर 500 रुपए एक हाथ तक की है। शादियों/ त्योहारों या भारी डिजाइन के अनुसार इनकी कीमत बढ़ जाती है। फैंटेसी स्टाइल की कीमत भी थोड़ी ज्यादा है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: जानिए इतिहास और इसका महत्व

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: जानें भारत की आजादी का इतिहास और महत्व

तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने किया त्रिपक्षीय सैन्य समझौता

नई स्टडी: एंथोसायनिन से घट सकता है हृदय रोग और डायबिटीज का खतरा, जानिए कैसे

अगला लेख