Hanuman Chalisa

चेहरे के शेप के अनुसार कैसे चुनें अपने लिए ईयररिंग्स?

ईयररिंग्स, झुमके व बालियां छोटी लड़कियों से लेकर बड़ी उम्र कि लड़कियां और महिलाएं सभी रोजाना ही पहनती हैं। ईयररिंग्स पहनना भी एक तरह से श्रृंगार का हिस्सा ही है और इन्हें पहनकर आप चेहरे की सुंदरता बढ़ाना चाहती है। ऐसे में यदि आपने अपने फेस कट व चेहरे की बनावट के हिसाब से ईयररिंग्स नहीं चुनें, तो ये आपके चेहरे को खराब भी दिखा सकते है।
 
आइए, जानते हैं कि किस प्रकार के फेस शेप पर कौन से ईयररिंग्स जंचेंगे -
 
1. राउंड और चब्बी फेस
 
- इस तरह का फेस है तो मीडियम साइज व लंबे ईयररिंग्स पहनें, इससे आपके फेस को स्लिम लुक मिलेगा।
- ऐसे ईयररिंग्स जिनका बटन शेप हो पहनने से बचें।
- स्टड्स व गोल-गोल छोटे ईयररिंग्स पहनने से बचें।
- इस फेस कट पर ओवल शेप सर्कुलर ईयररिंग्स या हूप्स परफेक्ट लगते है।
 
2. चौकोर फेस
 
- इस शेप में फेस है तो ऐसे ईयररिंग्स सिलेक्ट करें, जो चेहरे को सॉफ्ट लुक दें।
 
3. पतला और लंबा फेस
 
- इस शेप में फेस है तो ऐसे ईयररिंग्स पहनें, जो चेहरे को थोड़ा चौड़ा दिखाएं।
- आपके लिए छोटे, राउंड स्टड्स, मीडियम साइज के हूप्स आदि परफेक्ट रहेंगे।
 
4. हार्ट शेप फेस
 
- आप शैंडेलियर पहन सकती है।
- इनवर्टेड ट्रायंगल शेप्ड ईयररिंग्स पहनने से बचें।
 
5. ओवल शेप फेस
 
- इस शेप में फेस है तो आप लकी हैं, क्योंकि इस फेस शेप पर ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं होती है। इस शेप के फेस पर अधिकतर ईयररिंग्स सूट करते है।

Show comments

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

महिलाओं का यौन शोषण यूरोप-अमेरिका में बना नया शौक

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

Monsoon Health Tips: बारिश के मौसम के लिए जानें खास 7 डाइट प्लान और इम्युनिटी बढ़ाने वाले घरेलू उपाय

बाल कविता: अकड़म बकड़म

Monsoon Health Tips: बारिश में फिट कैसे रहें?

अगला लेख