suvichar

रेल रोको आंदोलन को लेकर छावनी में तब्दील हुए रेलवे स्टेशन व आउटर

Updated: सोमवार, 18 अक्टूबर 2021 (13:58 IST)
लखनऊ। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों की ओर से आज सोमवार को रेल रोको आंदोलन का आह्वान किया गया है। कृषि कानूनों के विरोध के साथ ही किसान अब पूरी तरह से कड़ा विरोध करने को लेकर प्लान बना चुके हैं। किसानों के इस ऐलान के बाद से रेलवे प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जीआरपी व आरपीएफ को सुरक्षा की जिम्मेदारी मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। किसान पूरे प्रदेश में भी रेल रोकने की तैयारी में हैं। वहीं जिले के पुलिस कप्तान ने स्थानीय पुलिस के साथ-साथ स्पेशल टीम को भी मैदान में उतारा है।
 
बताते चलें कि किसानों का रेल रोको का आंदोलन तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश के सभी जिलों से पुलिस विभाग को मिल रही जानकारी की मानें तो कई जगहों पर किसान रेल रोकने की तैयारी में हैं, वहीं लखनऊ-कानपुर रेल रूट बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। लखनऊ से दिल्ली तक ट्रेनों का आवागमन होता है और व्यस्त रूट भी माना जाता है।
 
किसानों के आंदोलन को लेकर अब किसान नेताओं को घरों में नजरबंद किया गया है और क्रॉसिंग से लेकर स्टेशन पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है जिससे कि कोई भी किसान कहीं पर रेल को न रोक सके। इसमें लखनऊ स्टेशन से लगाकर, सहजनी क्रॉसिंग, मगरवारा रेलवे स्टेशन, गंगाघाट रेलवे स्टेशन, अजगैन, उन्नाव रेलवे स्टेशन, सोनिक, कानपुर रेलवे स्टेशन समेत अन्य क्रॉसिंग शामिल हैं। उधर प्रदेश में बस स्टैंड व प्रमुख चौराहों पर भी भारी फोर्स तैनात किया गया है। किसानों को रोकने के साथी पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सीओ को मॉनिटरिंग ऑफिसर तैमात किया गया है, वहीं रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद है। पुलिस के साथ ही स्पेशल स्क्वॉड टीम को भी फील्ड में उतारा गया है।

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

दिल्ली के नरेला में रॉकेट लॉन्चरों को नष्ट करने की कार्रवाई, मणिपुर में 2 संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी से जुड़ा मामला

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

तेजस्वी यादव हिरासत में, पटना में RJD के मार्च पर हंगामा, पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

अगला लेख