Hanuman Chalisa

Farmers Rail Roko Andolan : किसान हरियाणा, बिहार और कर्नाटक में रेल पटरियों पर बैठे, 30 जगहों पर रेल सेवा प्रभावित

Updated: सोमवार, 18 अक्टूबर 2021 (13:31 IST)
नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के सिलसिले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के 'रेल रोको' आंदोलन का पंजाब में व्यापक असर देखने को मिल रहा है और इसके कारण राज्य में कम से कम 30 जगहें प्रभावित हुई हैं। हरियाणा, बिहार, कर्नाटक में किसान रेल की पटरियों पर बैठ गए हैं।
 
किसान संगठन के राष्ट्रव्यापी आंदोलन की शुरुआत सुबह 10 बजे हुई और इससे पंजाब और हरियाणा में सबसे अधिक परेशानी पैदा हुईं।
 
संयुक्त किसान मोर्चा उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में तीन अक्टूबर को किसानों को कुचलने वाले आशीष मिश्र के पिता एवं मंत्री अजय मिश्र की गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग कर रहा है।
किसानों को हरियाणा के सोनीपत सहित अन्य कस्बों और शहरों में रेल की पटरियों पर बैठते देखा गया। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने पुष्टि की है कि 'रेल रोको' के प्रभाव में आने के बाद इस रूट पर चलने वालीं आठ ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।
 
संयुक्त किसान मोर्चा ने रविवार को एक बयान में कहा कि 'रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचाए बिना रेल रोको शांतिपूर्ण तरीके से होगा। संयुक्त किसान मोर्चा इस दौरान सभी संगठनों से दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किए जाने की अपील की है।

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

LIVE: मंत्री जितेंद्र सिंह का दावा, 4 बार CJP को भेजा बातचीत का प्रस्ताव

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

NEET पेपर लीक: इंदौर में डटे 5 हजार छात्र, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, मिला LGBT और आम जनता का साथ

अगला लेख