गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. किसान आंदोलन
  4. Kisan Andolan : They are not farmers, they are hooligans : Meenakshi Lekhi
Written By
Last Updated : गुरुवार, 22 जुलाई 2021 (20:15 IST)

Kisan Andolan : केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी का विवादित बयान प्रदर्शन कर रहे किसान नहीं, मवाली हैं

Kisan Andolan : केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी का विवादित बयान प्रदर्शन कर रहे किसान नहीं, मवाली हैं - Kisan Andolan : They are not farmers, they are hooligans : Meenakshi Lekhi
नई दिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध में किसान जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने प्रदर्शनकारी किसानों को लेकर विवादित बयान दिया है।
लेखी ने कहा कि वे किसान नहीं मवाली हैं। इसका संज्ञान भी लेना चाहिए, ये आपराधिक गतिविधियां हैं, जो कुछ 26 जनवरी को हुआ वह भी शर्मनाक था, आपराधिक गतिविधियां थीं, उसमें विपक्ष द्वारा ऐसी चीजों को बढ़ावा दिया गया। लेखी ने कहा कि प्रदर्शन का एजेंडा राजनीतिक है।

उधर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि आज का प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार बिना शर्त के बुलाए हम बातचीत को तैयार हैं।

टिकैत ने मिनाक्षी लेखी के बयान पर कहा कि मवाली नहीं किसान हैं, किसान के बारे में ऐसी बात नहीं कहनी चाहिए। किसान देश का अन्नदाता है।