बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. किसान आंदोलन
  4. Farmers surrounded Kangana Ranaut in Punjab
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 3 दिसंबर 2021 (18:03 IST)

पंजाब में कंगना रनौत को किसानों ने घेरा, कार पर किया हमला

kangana ranaut
पंजाब में रोपड़ में आंदोलन कर रहे किसानों ने फ़िल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के काफिले को घेर लिया। खबरों के अनुसार, कंगना की कार पर हमला भी किया गया। अभिनेत्री अपने परिवार के साथ अपनी बहन का जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए मनाली जा रही थीं। इसी दौरान चंडीगढ़-ऊना हाईवे के पास उनकी कार को भीड़ ने घेर लिया।

खबरों के अनुसार, अभिनेत्री कंगना रनौत ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पंजाब में उनकी कार को किसानों ने घेर लिया और कार पर हमला भी किया गया। कंगना ने कहा, अगर यहां पर पुलिस न हो तो खुलेआम लिंचिंग हो। इन लोगों पर शर्म आती है।

कंगना रनौत का आरोप है कि जब वो हिमाचल जाने के लिए किरातपुर साहिब के नजदीक स्थित बंगा साहिब में दाखिल हुईं तब उनकी कार को किसानों ने घेर लिया। इंस्टाग्राम पर कंगना ने लिखा, जैसे ही मैं पंजाब में दाखिल हुई एक भीड़ ने मेरी कार पर हमला किया। वो लोग कह रहे थे कि वो सभी किसान हैं।
ये भी पढ़ें
इराक के गांव में ISIS का हमला, 12 लोगों की मौत