shradh paksha
✕

टिकैत पर हमले के मामले में 16 लोग गिरफ्तार, भाजापा-कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू

Updated: शनिवार, 3 अप्रैल 2021 (11:43 IST)
अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के ततारपुर थाना पुलिस ने किसान नेता राकेश टिकैत पर हमला करने के मामले में 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इनमें एक पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भी शामिल है। 
इस मामले में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कुलदीप यादव के अलावा मनीष, मोनू, विपिन, अंकित, लोकेश, रवि, प्रमोद, हेमंत, नितेश सहित 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास एक गाड़ी भी जब्त की है।

ALSO READ: राकेश टिकैत ने कहा- भाजपा के गुंडों ने किया जानलेवा हमला
 
उधर इस मामले को लेकर अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के नेताओं में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। कांग्रेस नेता और राज्य के मंत्री टीकाराम जूली ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे भाजपा की साजिश बताया है, वहीं अलवर के सांसद महंत बालक नाथ ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस घटना का भाजपा से कोई लेना-देना नहीं है।
 
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को बानसूर में सभा करने जाते समय ततारपुर चौराहे पर टिकैत के काफिले पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया और गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। टिकैत पर काली स्याही भी फेंकी गई। (वार्ता)

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

US मिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप का बड़ा झटका, 2 लाख भारतीय मूल के वोटर्स के नाम मतदाता सूची से बाहर

LIVE: रेजीनगर उपचुनाव में भाजपा की जीत

भोपाल में रेंट पर गरबा पार्टनर मिलने पर विवाद, हिंदू संगठनों ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

सर्दियों से पहले कश्मीरी कारीगर ने बनाई 2 विशालकाय कांगड़ियां, 60 साल पुरानी परंपरा को जीवित रखा

अहमदाबाद में नवरात्रि फूड स्टॉल के लिए FSSAI पंजीकरण अनिवार्य

अगला लेख