suvichar

फिलिस्‍तीन लिखे कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के बैग पर क्‍यों मचा सियासी बवाल, क्‍या है प्रियंका की बैग पॉलिटिक्‍स?

क्‍या दादी इंदिरा गांधी की राह पर हैं पोती प्रियंका गांधी?

Updated: मंगलवार, 17 दिसंबर 2024 (13:48 IST)
फिलिस्तीनी प्रतीकों का इस्तेमाल : प्रियंका गांधी के हैंडबैग में ‘फिलिस्तीन’ शब्द के साथ तरबूज का चित्र भी था। तरबूज फिलिस्तीनी एकजुटता का प्रतीक माना जाता है और इसे फिलिस्तीनी संस्कृति का हिस्सा बताया जाता है। फिलिस्तीन के समर्थन में अक्सर तरबूज की इमेज और इमोजी का उपयोग होता है।

प्रियंका ने स्‍पष्‍ट किया पार्टी का रुख : बता दें कि हाल ही में वायनाड में चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी ने फिलिस्तीन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। जून में प्रियंका ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की आलोचना की थी और गाजा में इजरायली कार्रवाई को ‘नरसंहार’ करार दिया था। हाल ही में फिलिस्तीन दूतावास के प्रभारी अबेद एलराज़ेग अबू जाजर ने प्रियंका गांधी से मुलाकात कर उनकी चुनावी जीत पर बधाई दी थी।

इंदिरा गांधी और फिलिस्‍तीन कनेक्‍शन : अभी की नरेंद्र मोदी सरकार फिलिस्‍तीन का सीधा समर्थन नहीं करती है, लेकिन हमास की आलोचना समय समय पर करती रही है। जबकि कांग्रेस का फिलिस्‍तीन से पुराना संबंध रहा है। इंदिरा गांधी फिलिस्‍तीनी नेता यासेर अराफात को अपना भाई मानती थीं और उन्‍हें राखी बांधती थीं।

पाकिस्‍तान ने क्‍यों की प्रियंका की तारीफ : प्रियंका गांधी की बैग पॉलिटिक्‍स पाकिस्‍तान तक पहुंच गई है। फिलिस्तीन बैग से जुड़े मामले पर पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद हसन चौधरी ने प्रियंका गांधी की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर साझा की। उन्होंने लिखा कि जवाहरलाल नेहरू जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी की पोती से हम और क्या उम्मीद कर सकते हैं? बौनों के बीच प्रियंका गांधी तनकर खड़ी हैं। यह शर्म की बात है कि आज तक किसी पाकिस्तानी संसद सदस्य ने ऐसा साहस नहीं दिखाया है।

किसने क्या कहा : बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने इस पर कहा कि गांधी परिवार हमेशा से ही तुष्टीकरण का बैग ढोता रहा है। वहीं, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि प्रियंका गांधी के बैग पर फिलिस्तीन लिखा है, आप समझ सकते हैं कि उनका भारत से कोई संबंध नहीं है। अभी कुछ दिन पहले इस पर इटली लिखा था और अब इस पर फिलिस्तीन लिखा है। पता नहीं भारत कब लिखा जाएगा। मनोज तिवारी ने कहा कि जिसके मन में भारत के लिए प्रेम नहीं, जिसके परिवार के लोग दुनिया भर में जा-जाकर भारत की बुराई, भारत के लोकतंत्र की बुराई, भारत के संवैधानिक ढांचों की बुराई करते हैं वो भारत के पक्षधर नहीं हैं। वो फिलिस्तीन के पक्षधर हैं।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

नदी साफ करते-करते Bittu Tabahi पर पड़ी विदेशी CEO की नजर, मिला बड़ा जॉब ऑफर [VIDEO]

स्वतंत्र भारद्वाज की बढ़ी मुश्किल, 1 दिन की पुलिस कस्टडी, निशु आजाद केस में गंभीर धाराएं लगाईं

बिहार में बाढ़ और एमपी-राजस्थान समेत 19 राज्यों में भारी बारिश, जानें देशभर के मौसम का हाल

पेशाब से पिघल रहा है एवरेस्ट का ग्लेशियर, आ सकती है भयंकर तबाही

नेपाल में चौलानी नदी में भूस्खलन से बना मलबे का बांध, तबाही और फ्लैश फ्लड की आशंका से अलर्ट पर निचले इलाके

अगला लेख