biodatamaker

भोपाल में ठंड ने तोड़ा 50 साल का रिकॉर्ड, प्रदेश के 20 से अधिक जिले शीतलहर की चपेट में

Updated: मंगलवार, 17 दिसंबर 2024 (13:14 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में ठंड अपने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है। प्रदेश के कई जिले शीतलहर की चपेट में आ गए है। सोमवार को प्रदेश की राजधानी भोपाल ने अपना सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। यहां रात का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में ठंड ने अपना 50 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले साल 1966 में न्यूनतम पारा इतना नीचे दर्ज किया गया था।

प्रदेश के पांच सबसे न्यूनतम तापमान वाले शहरों में पचमढ़ी की रात सबसे ठंडी रही, यहां पारा 1.9 डिग्री दर्ज हुआ वहीं शहडोल में पारा 2.3 डिग्री, उमरिया में 2.3 डिग्री, मंडला में 3 डिग्री और सीहोर में 3.9 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर और पाला का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने भोपाल, रायसेन और सीहोर जिले कोल्ड डे के साथ ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के राजगढ़, विदिशा, नर्मदापुरम, खंडवा, देवास, सतना, शहडोल, उमरिया, जबलपुर, सिवनी, पन्ना, सागर, टीकमगढ़ और निवाड़ी शीतलहर की चपेट में है।

भोपाल मौसम केंद्र  मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या सुरेंद्रन के मुताबिक पूर्वी राजस्थान और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर प्रति चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है,  इसके चलते भोपाल, राजगढ़, शाजापुर और सीहोर जैसे कुछ शहरों में तीव्र शीत लहर का प्रकोप देखा जा सकता है, वहीं अगले 24 घंटों में भी ठंड का ऐसा ही दौर जारी रहेगा।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश के अधिकतर शहरों में दिन का तापमान 20 से 25 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है. वहीं, रात के न्यूनतम तापमान में भी भारी गिरावट है. शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे बना हुआ है. बीते 24 घंटे के मौसम पर नजर डालें तो प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहा. वहीं राजगढ़, खंडवा, बड़वानी, पचमढ़ी, शाजापुर, उमरिया, शहडोल, जबलपुर, मंडला और सिवनी में शीतलहर का जारी है।

 
लेखक के बारे में
भोपाल ब्यूरो
वेबदुनिया भोपाल ब्यूरो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों के प्रकाशन का प्रमुख केंद्र है। भोपाल ब्यूरो से प्रदेश की सियासत, अपराध, व्यापार, खेल,  धर्म-संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें सटीकता और निष्पक्षता के साथ प्रकाशित की जाती हैं।.... और पढ़ें

Show comments

सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला करने वाला कौन? निहंग की पहचान हुई, पुलिस पूछताछ में बताई हमले की वजह

BSNL के 2 रिचार्ज प्लान में बड़ा बदलाव, ₹1 वाले प्लान में घटे फायदे; ₹2,399 प्लान में मिली 47 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

Bharat Tiwari : एनकाउंटर में मारे गए भारत तिवारी के परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

Air India के सभी पायलटों का होगा अनिवार्य डोप टेस्ट, Phuket-Delhi फ्लाइट हादसे के बाद बढ़ी सख्ती, नियमों से आगे बढ़कर लिया फैसला

ChatGPT और Google Gemini ने पार किया 1 अरब यूजर्स का आंकड़ा, AI की दुनिया में बदल गया मुकाबला

सभी देखें

सत्ता की भूख में सनातन राष्ट्र के टुकड़े किए, हिंदू बाहुल्य सिंध भी पाकिस्तान को दे दिया, विभाजन विभीषिका दिवस पर योगी की हुंकार

दलित सम्मान से आदिवासी अधिकार तक: कांग्रेस ने साधा सामाजिक न्याय का नया सियासी नैरेटिव?

बालाघाट जिले में बैगा-बहुल गांवों में 6 बच्चों की मौत से हड़कंप, 100 से ज्‍यादा बीमार, मौत की वजह अज्ञात

जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती; बेचैनी के बाद हुई एंजियोग्राफी, अस्पताल ने बताया हाल

बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन हुआ मजबूत, दिल्ली-NCR समेत इन 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज्य का हाल

अगला लेख