ramcharitmanas

पृथ्वी और पर्यावरण पर कविता: काश प्रकृति भी बोल पाती

Updated: सोमवार, 1 जून 2026 (17:12 IST)
काश
पेड़ चीख पाते
तो शायद
कुल्हाड़ियों की धार
इतनी निर्दयी न होती
वे कहते
यह धूप केवल तुम्हारी नहीं
हमारी पत्तियों की भी है
यह आकाश
हमारे घोंसलों का भी घर है
और यह धरती
सिर्फ़ मनुष्यों की जागीर नहीं।
 
काश
नदियां भी चुन पातीं सरकार
तो वे उन हाथों को कभी न चुनतीं
जो उनके जल में
कारखानों का ज़हर घोलते हैं
वे चुनतीं
उन आंखों को
जो उन्हें मां की तरह देखतीं
न कि
नालों की तरह उपयोग करतीं।
 
काश! गाय कह पाती
कि भूख
धर्म नहीं देखती
और स्नेह
सड़कों पर बेसहारा नहीं छोड़ा जाता
वह पूछती जिसे तुम माता कहते हो
उसी को प्लास्टिक खाते हुए
कैसे देख लेते हो निस्पंद होकर?
 
काश
बेटियां कह पातीं
कि वे कोई वस्तु नहीं
जिसे परंपराओं के संदूक में रखकर
एक दिन
किसी और घर भेज दिया जाए
वे कहतीं
पिता
मुझे विदा मत करो
मुझे विश्वास दो
कि यह घर
मेरे सपनों का भी उतना ही है।
 
काश
जंगल भी वोट डाल सकते
तो वे
अपने विनाश पर हस्ताक्षर करने वालों को
कभी सत्ता तक न पहुंचने देते
वे चुनते
उन हाथों को
जो वृक्षों को
लकड़ी नहीं
जीवन मानते।
 
काश
पंछी भी कह पाते
कुछ शाखाएं
हमारे लिए भी छोड़ दो
तुम्हारे महलों की ऊंचाई से अधिक
महत्वपूर्ण हैं
हमारे छोटे छोटे घोंसले।
पर मनुष्य
अपनी प्रगति के शोर में
इतना बहरा हो चुका है
कि उसे
अब चिड़ियों की चहचहाहट भी
संगीत नहीं
व्यवधान लगती है।
 
काश
पर्वत भी चुनाव में खड़े होते
तो वे बताते
कि स्थिर रहना क्या होता है
कैसे सहना पड़ता है
बारूद का अपमान
खनन की यातना
और विकास के नाम पर
अपनी छाती का चीरना।
वे कहते
ऊंचा होना
अहंकार नहीं होता
सहनशीलता होता है।
 
यह पृथ्वी
अब भी
मनुष्यों से कम घायल नहीं
बस उसका मौन
हमारी संवेदनहीनता से बड़ा है।
हमने
हर उस चीज को
मताधिकार से वंचित रखा
जिससे हमारा जीवन बचा है।
 
पेड़
नदियां
पर्वत
जंगल
पशु
पक्षी
और बेटियां
 
सभी
हमारे निर्णयों का भार ढोते हैं
पर निर्णय लेने का अधिकार
सिर्फ़ मनुष्य के पास है।
और शायद
यही पृथ्वी का सबसे बड़ा अन्याय है।

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)ALSO READ: पर्यावरण दिवस पर सबसे अच्छी कविता: धरती की पुकार
लेखक के बारे में
सुशील कुमार शर्मा
वरिष्ठ अध्यापक, गाडरवारा.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख