• Webdunia Deals
Candidate Name रविन्द्र सिंह भाटी
State Rajasthan
Party Others
Constituency Barmer
Candidate Current Position MLA

Ravindra singh bhati biography in hindi :भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से सटे गांव दुधौड़ा के रहने वाले रविन्द्र सिंह भाटी (Ravindra singh bhati) ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2024 में शिव विधानसभा सीट से निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा था।

बीजेपी से टिकट न मिलने पर भाटी निर्दलीय चुनाव मैदान में कूद पड़े। 26 साल के रविंद्र सिंह भाटी ने 5 बार के कांग्रेस विधायक अमीन खान को हराकर राजनीतिक के गलियारों में सनसनी मचा दी थी।

अब रविन्द्र सिंह भाटी बाड़मेर जैसलमेर सीट से लोकसभा में मैदान में हैं। भाजपा ने यहां कैलाश चौधरी तो कांग्रेस ने आरएलपी से आए उमेदाराम बेनीवाल को टिकट दिया है।
 
राजनीतिक करियर : रविंद्र भाटी जोधपुर के जयनारायण विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हैं। 2019 में यूनिवर्सिटी चुनाव में रविंद्र भाटी बीजेपी के स्टूडेंट यूनिय एबीवीपी की तरफ से चुनाव लड़ना चाहते थे, उन्हें टिकट नहीं मिला। वे बगावत कर निर्दलीय चुनाव में उतरे।

यूनिवर्सिटी के 57 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि कोई निर्दलीय छात्रसंघ का अध्यक्ष बना। विधानसभा चुनाव में भाटी को फिर भाजपा ने निराश किया।

भाटी ने शिव विधानसभा सीट से निर्दलीय का चुनाव लड़ा और जीता। चुनाव में दूसरे नंबर पर एक निर्दलीय उम्मीदवार फतेह खान और 5 बार के इस सीट से विधायक रहे अमीन खान तीसरे स्थान पर रहे।

भाटी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। युवा रविंद्र सिंह भाटी के इस कदर दीवाने हैं कि उनकी एक आवाज पर चल पड़ते हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने भाटी को मनाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रही। 
 
जन्म और शिक्षा : रविन्द्र सिंह भाटी का जन्म 3 दिसंबर 1997 को राजपूत हिन्दू परिवार में हुआ था। रविंद्र सिंह भाटी की प्रारंभिक शिक्षा दुधौड़ा गांव में हुई। भाटी ने मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर से ग्रेजुएशन किया। भाटी ने जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी जोधपुर से एलएलबी की पढ़ाई की।