Election Candidate Loksabha Govinda 1442.html%2522

Mon, 12 Oct 2026

Notifications

Candidate Name गोविंदा
State Maharashtra
Party shiv sena
Constituency Mumbai-North-West
Candidate Current Position Former MP

Govinda Biography in Hindi : बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा (Govinda) 14 साल बाद एक बार फिर राजनीति की पारी को शुरू करने जा रहे हैं। गोविंदा एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए। उनके राजनीतिक करियर की बात करें तो गोविंदा ने 2004 में कांग्रेस के टिकट पर मुंबई नार्थ सीट से चुनाव लड़ा था और पांच बार के सांसद भाजपा नेता राम नाइक को हरा दिया था। उस चुनाव में गोविंदा ने 48,271 वोटों से जीत हासिल की थी। गोविंदा के उत्तर-पश्चिम सीट से लड़ने की चर्चाएं हैं। गोविंदा के फिल्मी करियर में कई विवाद भी जुड़े। 
 
जन्म और शिक्षा : गोविंदा का पूरा नाम गोविंद अरुण आहूजा है। उनका जन्म 21 दिसंबर 1963 को मुंबई के विरार में हुआ था। 6 भाई-बहनों में गोविंदा सबसे छोटे हैं। उनके पिता का नाम अरुण कुमार अहूजा है, जो कि खुद एक एक्टर थे और कई फिल्मों में काम भी किया है। गोविंदा की माता का नाम निर्मला देवी है।
 
विरार में हुई पढ़ाई : गोविंदा की स्कूली पढ़ाई-लिखाई विरार में ही हुई है। वे विरार के अन्नासाहेब वर्तक विद्या मंदिर स्कूल से पढ़े हैं। इसके बाद उन्होंने अन्नासाहेब वर्तक कॉलेज से बैचलर ऑफ कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई के बाद उन्होंने नौकरी करने की सोची, लेकिन उनके पिता ने उन्हें फिल्मों में काम करने की सलाह दी।
 
1986 में शुरू हुआ फिल्मी करियर : 1986 में आई फिल्म 'लव 86' से गोविंदा ने अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी यह फिल्म सुपरहिट रही और गोविंदा रातोंरात स्टार बन गए। इसके बाद एक्टर के पास फिल्मों की लाइनें लग गईं।  गोविंदा ने एक साथ 70 से ज्यादा फिल्में साइन कर ली थीं। उनका फिल्मी करियर विवादों से भी जुड़ा रहा।