1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. विजयादशमी
  4. Dussehra Puja and shopping muhurat

दशहरा पर खरीदी और पूजन के शुभ मुहूर्त

Dussehra Shopping Muhurta
15 अक्टूबर 2021 को विजयादशी का पर्व है जिसे दशहरा भी कहते हैं। दशहरे पर कई लोग वाहन, घर, कपड़े आदि की खरीददारी करते हैं और इस दिन विशेष पूजन भी होता है तो आओ जानते हैं कि क्या है खरीदी और पूजन के शुभ मुहूर्त।
 
 
खरीदी और पूजा का मुहूर्त :
 
सर्वार्थसिद्धि योग : प्रात: 06:21:33 से 09:16:50 तक रहेगा।
 
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
 
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक। इस मुहूर्त में की गई पूजा से सभी ओर जीत मिलती है।
 
विजय मुहूर्त- दोपहर 2 बजकर 01 मिनट 53 सेकंड से दोपहर 2 बजकर 47 मिनट और 55 सेकंड तक।
पूजा का मुहूर्त : 1 बजकर 15 मिनट 51 सेकंड से 3 बजकर 33 मिनट और 57 सेकंड तक तक। दशहरा पर्व अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को अपराह्न काल में दशहरा पूजा की जाती है। यह समय सूर्योदय के बाद दसवें मुहूर्त से लेकर बारहवें मुहूर्त तक रहता है।
 
राहु काल- प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक रहेगा।
अगला लेख
विजयादशमी 2021 : शमी पूजन कैसे करें दशहरे पर, यह जानकारी है अलग हटकर