Hanuman Chalisa
✕

क्या कोरोना के मरीजों में चेहरे पर लकवा होने का खतरा अधिक होता है

Updated: मंगलवार, 6 जुलाई 2021 (07:04 IST)
इस महामारी के दौर  ने 1 साल में अपने अलग –अलग विकराल रूप दिखाए है। कुछ दिन गुजरते ही नई  बीमारी दस्‍तक दे देती है। कोरोना वायरस पर लगातार जारी रिसर्च में खुलासा हुआ है कि कोरोना के मरीजों में चेहरे पर लकवा होने का खतरा 7 गुना अधिक है। वैज्ञानिक भाषा में इसे बेल्‍स पॉल्‍सी कहा  जाता है। वैक्सीनेटेड मरीजों के मुकाबले कोरोना से संक्रमित मरीजों में अधिक खतरा है। हालांकि बहुत अधिक मामले सामने नहीं है लेकिन खतरा जरूर है। इस बात का दावा यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल क्लीवलैंड मेडिकल सेंटर और केस वेस्टर्न यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के वैज्ञानिकों ने किया है।

आइए जानते हैं क्‍या है बेल्‍स पॉल्‍सी, लक्षण और कब तक ठीक होती है यह बीमारी -

बेल्‍स पॉल्‍सी मांसपेशियों और पैरालिसिस से जुड़ी एक बीमारी है। इसका असर सीधा मरीज के चेहरे पर दिखाई देता है। इसके लक्षण इस प्रकार से है –
-    चेहरा लटक जाना, सीधे स्‍माइल नहीं कर पाता, दूसरी तरफ का गाल नहीं फूलना, आंख,आइब्रो पर भी असर दिखना।

बेल्‍स पॉल्‍सी होने के लक्षण

जॉन्स हॉपकिंस हॉस्पिटल के विशेषज्ञों के मुताबिक यह बीमारी डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या किसी प्रकार के गंभीर घाव और संक्रमित लोगों के लिए अधिक खतरा है।

बेल्‍स पॉल्‍सी बीमारी होने का एक और कारण सामने आ रहा है वह यह कि रोगों से बचाव के लिए इम्‍यून सिस्‍टम में ओवर रिएक्शन होने पर सूजन आ जाती है और नर्व डैमेज हो जाती है, जिससे चेहरे पर बुरा असर पड़ता है।




उपचार –

यह बीमारी कैसे हो रही है इसका सटीक कारण नहीं मिल सका है लेकिन वैज्ञानिकों द्वारा दावा किया जा  रहा है कि 2 महीने में और सही समय पर उपचार मिलने पर यह बीमारी से ठीक हो सकते हैं। हालांकि कुछ  लोग होते है जिन्हें ठीक होने में 6 महीने लग सकते हैं लेकिन ऐसा बहुत कम होता है।

वैक्सीन ट्रायल में मामले सामने आए

मॉडर्ना और फाइजर के कोविड वैक्सीन के ट्रायल के बाद बेल्‍स पॉल्‍सी के मामले सामने आए हैं। रिसर्च में 74 हजार में से करीब 37 हजार ने वैक्सीन ली थी। जिसके बाद 8 लोगों में बेल्‍स पॉल्‍सी के मामले सामने आए।   

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कब है सरदार पटेल जयंती? क्यों कहा जाता है उन्‍हें लौह पुरुष? जानें उनसे जुड़ी अनसुनी बातें

मीराबाई जयंती 2026: क्या कृष्ण भक्ति में लीन मीरा सचमुच मूर्ति में समा गई थीं? जानिए उनकी जिंदगी के 5 अनोखे रहस्य!

मूर्खता भी बन सकती है कृत्रिम बुद्धिमत्ता, AI पर क्यों आमने-सामने हैं अमेरिका और चीन

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें

अगला लेख