1. धर्म-संसार
  2. दीपावली
  3. दिवाली उत्सव
  4. Diwali 2023 Date Timings Shubh Muhurat

Diwali: 2023 में दिवाली कब है, पूजा के मुहूर्त

When is Diwali 2023
Diwali 2023: 16 श्राद्ध के बाद नवरात्रि, नवरात्रि के बाद दशहरा और दशहरे के 19 दिन बाद दिवाली का महापर्व मनाया जाता है। दीपावली का त्योहार कार्तिक माह की कृष्ण अमावस्या को मनाया जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार दीवाली कब मनाई जा रही है इसको लेकर भी मतभेद है। यहां जानिए सटीक जानकारी और पूजा के शुभ मुहूर्त।
 
अमावस्या तिथि प्रारंभ : 12 नवंबर 2023, रविवार को दोपहर 02:44 से प्रारंभ।
अमावस्या तिथि समाप्त : 13 नवंबर 2023, सोमवार को दोपहर 02:56 पर समाप्त।
 
नोट : दीपावली का पर्व चूंकि रात में मनाए जाने का महत्व है और अमावस्या तिथि रात में ही व्याप्त रहेगी इसलिए 12 नवंबर को दिवाली मनाना उचित रहेगा।
 
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त- 
अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 12:00 से 12:45 तक।
विजय मुहूर्त : दोपहर 02:15 से 03:00 तक।
पूजा काल : शाम को 06:12 से रात्रि 08:12 तक।
प्रदोष काल: शाम को 06:01 से रात्रि 08:34 तक।
वृषभ काल: शाम को 06:12 से रात्रि 08:12 तक। 
अमृत काल : शाम 05:40 से रात्रि 07:20 तक।
निशिथ काल मुहूर्त : रात्र‍ि 11:57 12:48 तक।
 
कार्तिक कृष्ण पक्ष के अमावस्या की रात को सबसे घनेरी रात माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन माता लक्ष्मी और कालिका का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन दोनों की पूजा का खास महत्व है। दीपावली की पूजा रात में ही की जाती है। इस दिन घर को साफ स्वच्छ करके घर के अंदर और बाहार चारों दिशाओं में दीपक जलाने ने माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है।