dharma sangrah
✕

जूनियर ट्रंप की पितृभक्ति

Updated: शनिवार, 7 जुलाई 2018 (18:03 IST)
# माय हैशटैग
 
4 जुलाई को जब पूरे यूएसए में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा था, लोग जमकर आतिशबाजी कर रहे थे और समुद्र तटों पर मौज-मस्ती में मशगूल थे, तब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पुत्र डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया। इस फोटो में  डोनाल्ड ट्रंप को किसी महान क्रांतिकारी विजेता सेनापति की तरह दिखाया गया।
 
 
 
अब यह बात तो सभी जानते है कि डोनाल्ड ट्रंप क्या हैं? कैसी शख्सियत है उनकी? पर उनके बेटे द्वारा शेयर किए गए इस फोटो से यह बात भी समझना आसान है कि उनके बेटे भी किस तरह के व्यक्ति हैं और उनकी पसंद क्या है?
 
 
इस फोटो में ट्रंप के एक हाथ में शिकारी बाज उड़ान भरने को आतुर है, तो उनके पीछे अमेरिका का ध्वज लहरा रहा है और साथ में है एक विशालकाय स्वचलित बंदुक। तस्वीर की पृष्ठभूमि से लगता है, मानो वह किसी आग उगलती युद्धभूमि की तस्वीर हो। डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है- 'दिस इज अमेजिंग'।

इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने शनिवार को एक और जीफ फाइल सोशल मीडिया पर पोस्ट की जिसमें डोनाल्ड ट्रंप एक टैंक पर खड़े हुए हैं। जिस पर ' ट्रंप' लिखा हुआ है और पृष्ठभूमि में युद्धभूमि और अमेरिकी तिरंगा नजर आता है। इसके साथ ही जूनियर डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा कि यह असली डोनाल्ड ट्रंप के लाइव फुटेज का हिस्सा है।
 
आमतौर पर राष्ट्र प्रमुखों के परिवार के लोग इस तरह की फोटो शेयर नहीं करते। यह काम भक्त लोग करते हैं। पूरी दुनिया में इस तरह के भक्त हैं, लेकिन यहां यह भक्ति अमेरिकी राष्ट्रपति का बेटा प्रदर्शित कर रहा है। अमेरिकी मीडिया में चर्चा है कि ट्रंप जूनियर अपने बापू को प्रभावित करने के लिए इस तरह के प्रयोग सोशल मीडिया पर करते रहते हैं। जूनियर ट्रंप के इन सोशल मीडिया पोस्ट के बाद लोगों ने पिता-पुत्र का जमकर मजाक उड़ाया। तरह-तरह के लतीफे बनाए गए और पोस्ट किए गए। साथ ही मजेदार मेमे भी पोस्ट किए गए।
 
यूएसए में आमतौर पर स्वतंत्रता दिवस वाले सप्ताह लोग जमकर छुट्टियां मनाते हैं और हफ्तेभर तक जश्न ही चलता रहता है। इस सप्ताह पूरा जश्न डोनाल्ड ट्रंप का मजाक बनाते हुए बीता।
लेखक के बारे में
डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी
लेखक वरिष्ठ पत्रकार और ब्लॉगर हैं।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

भारत में लड़कियों के लिए कब सुरक्षित होंगे शैक्षणिक परिसर?

तेल कंपनियों का मुनाफा फिर बंपर, देशों की हालत खस्ता

30 अरब डॉलर की टैरिफ कटौती पर सहमत हुए चीन और अमेरिका

चीन ने क्यों बढ़ाई टेक कंपनियों और टैलेंट की यात्रा पर सख्ती

क्या मुख्य चुनाव आयुक्त का फैसला अंतिम होता है?

सभी देखें

'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं...': राहुल गांधी के वियतनाम दौरे संबंधी सवाल पर भड़के शशि थरूर

पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा; जानें दिल्ली का हाल

LIVE: एशियाई पैरा खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सुवर्णा राज ने जीता गोल्ड

अगला लेख