dharma sangrah

क्या अगस्त में सच होगी बाबा वेंगा की 'डबल फायर' भविष्यवाणी? क्या हैं 'अनचाहे ज्ञान' और 'विभाजन' से जुड़े दावे

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 5 अगस्त 2025 (16:17 IST)
Baba Vanga predictions 2025: बुल्गारिया की मशहूर भविष्यवक्ता बाबा वेंगा, जिन्हें बाल्कन क्षेत्र के नोस्ट्राडामस के रूप में भी जाना जाता है, अपनी कई चौंकाने वाली भविष्यवाणियों के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने 9/11 के हमले से लेकर ब्रेक्जिट और 2004 की सुनामी जैसी कई घटनाओं की सटीक भविष्यवाणी की थी। हालाँकि, उनकी भविष्यवाणियां अक्सर गूढ़ और प्रतीकात्मक होती हैं, जिनकी व्याख्या करना आसान नहीं होता। लिथुआनियाई न्यूज़ वेबसाइट 'मेड इन विल्नियस' के अनुसार, बाबा वेंगा ने वर्ष 2025 के अगस्त महीने के लिए एक ऐसी ही रहस्यमयी भविष्यवाणी की थी, जिसने लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है। आइये जानते हैं अगस्त 2025 के लिए बाबा वेंगा के क्या दावे हैं: 

'डबल फायर' की रहस्यमयी भविष्यवाणी: बाबा वेंगा ने 2025 के अगस्त महीने के लिए कहा था कि इस दौरान "डबल फायर" होगा। उन्होंने इसे और स्पष्ट करते हुए कहा, "एक आग आकाश से और एक आग धरती से।"
इस भविष्यवाणी की कई तरह से व्याख्या की जा सकती है:
• आकाश से आग: यह किसी प्राकृतिक आपदा का संकेत हो सकता है, जैसे कि उल्कापिंडों की बारिश, सौर तूफान, या किसी बड़े वायुमंडलीय घटना। कुछ लोग इसे युद्ध से भी जोड़कर देखते हैं, जहां आसमान से होने वाले हमले (जैसे मिसाइल या ड्रोन हमले) का जिक्र हो सकता है।
• धरती से आग: यह धरती पर होने वाले किसी बड़े संघर्ष, युद्ध, या ज्वालामुखी विस्फोट जैसी भूगर्भीय घटना का संकेत हो सकता है। यह दुनिया के किसी हिस्से में भड़कने वाली अशांति, दंगे, या बड़े पैमाने पर आग लगने की घटना को भी दर्शा सकता है।
 
'अनचाहे ज्ञान' की भविष्यवाणी: बाबा वेंगी की इस भविष्यवाणी में कहा गया कि, 'humanity would come close to knowledge it did not want to have in August.” इसका सीधा अर्थ यह है कि मानवता अगस्त में उस ज्ञान के करीब पहुंचेगी, जिसे वह "जानना नहीं चाहती थीं।" इसके अलावा यह चेतावनी भी दी गई थी कि जो एक बार खुल चुका है, उसे दोबारा बंद नहीं किया जा सकता. यह बातें किस बारे में और किस चीज से जुड़ी हुई हैं, यह स्पष्ट नहीं है। हालांकि, लोगों का मानना है कि यह बायोटेक्नोलॉजी या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी हो सकती है। 
 
‘विभाजन’ की भविष्यवाणी में छुपे संकेत: बाबा वेंगा की एक और रहस्यमयी भविष्यवाणी भी 2025 से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा था कि "जो हाथ एक हो गया है वह दो टुकड़ों में टूट जाएगा, और हर एक अपने-अपने रास्ते पर चलेगा।" इस भविष्यवाणी को कई विश्लेषक अंतर्राष्ट्रीय राजनीति से जोड़कर देखते हैं। यह किसी प्रमुख वैश्विक गठबंधन या राजनीतिक समूह के टूटने का संकेत हो सकता है। क्या यह किसी मौजूदा महाशक्ति के आंतरिक विभाजन की ओर इशारा है? या फिर किसी ऐसे संगठन के विघटन की ओर, जो लंबे समय से एक साथ काम कर रहा है? यह भविष्यवाणी दुनिया के भू-राजनीतिक मानचित्र में एक बड़े बदलाव का संकेत दे सकती है, जहां एक साथ मिलकर चलने वाली शक्तियां अलग-अलग रास्ते पर चल पड़ेंगी।
 
एलियंस के साथ संपर्क की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा ने इस साल नवम्बर में एलियंस के साथ संपर्क को लेकर भी कई भविष्यवाणियां की थीं। उन्होंने कहा था कि मानवजाति जल्द ही एलियंस से संपर्क स्थापित करेगी और वे पृथ्वी पर आ सकते हैं। कुछ व्याख्याएं यह भी बताती हैं कि यह मुलाकात किसी बड़े खेल आयोजन के दौरान हो सकती है। यह भविष्यवाणी अपने आप में बहुत बड़ी है, क्योंकि यह सीधे-सीधे मानव सभ्यता के लिए एक नया अध्याय खोलने जैसी हो सकती है।   
ALSO READ: क्या सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी? धरती की ओर आ रहा ‘दानव’, नासा भी हैरान


लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

क्या मस्क बनेंगे दुनिया के पहले खरबपति?

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

नार्वे में पत्रकारिता या पब्लिसिटी स्टंट?

बंगाल में राजनीतिक हिंसा रोकना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी चुनौती

ईरान युद्ध: कितनी असरदार है भारत की बहु-पक्षीय रणनीति?

सभी देखें

PM मोदी ने गाली देने वाले छात्रों को किया माफ, बोले- ये भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सही राह दिखाने की जरूरत

स्व-सहायता समूहों को 300 करोड़ रुपए की सौगात, झाबुआ में 283 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शुभारंभ

Har Ghar Tiranga 2026: यूपी में 5 करोड़ घरों तक पहुंचेगा अभियान, 14-15 अगस्त को सिनेमाघरों में राष्ट्रगीत-राष्ट्रगान

अगला लेख