Daily Horoscope
✕

प्रेमी के साथ बाइक पर आई और पति को गोली मार दी...

Updated: मंगलवार, 10 जुलाई 2018 (15:12 IST)
मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक युवती ने फिल्मी स्टाइल में अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति पर गोली चला दी। पति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी अपने प्रेमी के साथ मोटरसाइकल से फरार हो गई।


अंबाह पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम धनसुला निवासी गब्बर सिंह बघेल (35) का विवाह चार साल पहले गीता बघेल के साथ हुआ था। शादी के एक साल बाद ही दोनों के बीच पत्नी के प्रेमी को लेकर विवाद हो गया और गीता ने अपने पति का घर छोड़कर अपने प्रेमी उदय सिंह के साथ रहना शुरू कर दिया।

आरोपी युवती ने पिछले दिनों अपने प्रेमी के साथ आकर पति के साथ मारपीट भी की। बताया जा रहा है कि पीड़ित पति ने गांव में पंचायत कराई, लेकिन गीता उसके साथ रहने को तैयार नहीं हुई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोमवार को पति गब्बर सिंह खेत पर काम कर रहा था, तभी गीता अपने प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर आई और उसने कट्टे से उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद दोनों फिल्मी स्टाइल में बाइक पर बैठकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (वार्ता)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

"सावरकर पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं!" शिवसेना शिंदे गुट ने फाड़े सोनिया गांधी की किताब के पन्ने

दाहोद में CM पटेल का तीन दिवसीय दौरा, आदिवासी परिवारों के घर भोजन और युवाओं से संवाद

सरेंडर नहीं करूंगा, अल्‍लाह के पास जाऊंगा, सुरक्षाबलों ने लतीफ भट्ट को भेज दिया दोजख

अगला लेख