1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट विश्व कप 2023
  3. क्रिकेट विश्व कप 2023 न्यूज
  4. The weather forecast for much touted INDvsPAK battle is discouraging

INDvsPAK मैच से पहले मौसम विभाग दे रहा है भारतीय फैंस के लिए एक बुरी खबर

India
INDvsPAKभारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को यहां होने वाले आईसीसी विश्व कप के बहुप्रतीक्षित मुकाबले और नवरात्रि पर्व में बारिश खलल डाल सकती है क्योंकि भारतीय मौसम विभाग ने इस दौरान शहर और उत्तर गुजरात में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है।

विश्व कप का यह आकर्षक मुकाबला शनिवार को मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा जबकि नौ दिवसीय नवरात्रि पर्व 15 अक्टूबर को शुरू होगा।

भारतीय मौसम विभाग द्वारा साझा की गई नवीनतम मौसम जानकारी के अनुसार 14 और 15 अक्टूबर को उत्तर गुजरात के जिलों और अहमदाबाद में छुटपुट बारिश हो सकती है।

अहमदाबाद के मौसम केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने कहा, ‘‘गुजरात में अगले पांच दिन में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है लेकिन अहमदाबाद जिले में 14 अक्टूबर को छुटपुट बारिश हो सकती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आसमान में बादल छाए रहेंगे। अगले दिन अहमदाबाद और अन्य उत्तरी जिलों में बारिश हो सकती है जिसमें बानसकंठा, साबरकंठा और अरावली शामिल हैं। ’’ (भाषा)
अगला लेख
आखिरी वनडे विश्वकप खेल रहे क्विंटन डि कॉक ने जड़ा लगातार दूसरा शतक