सम्बंधित जानकारी
- India Vs Pakistan World Cup : गेम ऑफ थ्रोंस से बड़ा ब्लॉकबस्टर है भारत - पाक मुकाबला
- World Cup : भारत के खिलाफ मैच से पहले अचानक क्यों खफा हो गए पूर्व पाक कप्तान
- जब भी याद आते हैं भारत - पाक विश्व कप मैचों के ये 5 किस्से तो हो जाते हैं रोंगटे खड़े
- भारत-पाकिस्तान के World Cup मैच का टिकट ब्लैक में 1 लाख 75 हजार रुपए का
- पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले विराट कोहली ने कही यह बड़ी बात
World Cup : कोहली की बल्लेबाजी के वीडियो देखकर भारत के खिलाफ मैच की तैयारी कर रहे हैं बाबर
मैनचेस्टर। पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम भारत के खिलाफ रविवार को होने वाले विश्व कप के बहुचर्चित मुकाबले के लिए भारतीय कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी के वीडियो देखकर तैयारी कर रहे हैं। बाबर ने इंग्लैंड के खिलाफ मिली जीत में 63 रन बनाए थे।
उन्होंने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि मैंने कोहली की बल्लेबाजी देखी है कि वे विभिन्न हालात में कैसा खेलते हैं। मैं उन्हें देखकर काफी कुछ सीखने की कोशिश कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि भारत के लिए उन्होंने कई विजयी पारियां खेली हैं। मैं भी पाकिस्तान के लिए वही करना चाहता हूं।
उन्होंने यह भी कहा कि उनकी टीम 2 साल पहले भारत पर चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में मिली जीत से प्रेरणा लेगी। बाबर ने कहा कि वह जीत हमेशा हमारे जेहन में रहेगी और उससे बड़ी प्रेरणा क्या होगी? हम इस मैच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यह काफी रोमांचक होगा और पूरी दुनिया की नजरें इस पर लगी होंगी। (भाषा)