dipawali
✕

Story of first corona patient: क्‍या यह महिला है 'पेंशेंट जीरो' यानी दुन‍िया में कोरोना की पहली संक्रम‍ित?

Updated: सोमवार, 30 मार्च 2020 (17:03 IST)
प‍िछले दिसंबर के पहले दुनि‍या का ज्‍यादातर हिस्‍सा कोरोना वायरस का नाम तक नहीं जानती थी। पूरी दुन‍िया अपनी गत‍ि से चल रही थी, लेक‍िन वुहान के एक बदनाम इलाके में जब एक महिला वुहान के सबसे बड़े अस्‍पताल में अपने बुखार का इलाज कराने पहुंची तो कुछ द‍िन बाद वो ठीक होकर घर तो आ गई, लेक‍िन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। क्‍योंक‍ि ज‍िस जगह से उस मह‍िला को यह संक्रमण लगा था, वहां तब तक हजारों लोग पहुंच चुके थे। और अब पूरी दुन‍िया लॉकडाउन है यानी बंद…

क्‍या है पहले संक्रमण की कहानी?
हजारों की मौत हो चुकी है। लाखों लोग संक्रम‍ित हैं। इटली, जर्मनी, फ्रांस, स्‍पेन और चीन में तबाही मचा चुका वायरस अब तक का सबसे खतरनाक वायरस माना जा रहा है।

इसका कारण यह है क‍ि इसमें मौत का उतना खतरा नहीं है, जितना इसके संक्रमण का खतरा है। एक से दो, दो से दस, दस से सौ और सौ से हजारों में इतनी तेज गत‍ि से पसरता है क‍ि इसे रोक पाना नामुमकीन सा है। इसलि‍ए पूरी दुन‍िया आज लॉकडाउन की स्‍थि‍त‍ि में आ गई है।

इसी बीच खबर है क‍ि इस खतरनाक वायरस से पीड़ित होने वाले वाले पहले शख्‍स की पहचान हो गई है। 
चीन के बदनाम इलाका है। नाम है हन्नान बाजार। यहां समुद्री केकड़ा और मछली का व्‍यापार होता है। यहां कई लोग एकत्र होते हैं। खरीददार भी और बेचने वाले भी।

वुहान के म्‍युन‍िस‍िपल कम‍िशन के स्‍वास्‍थ्‍य व‍िभाग ने दावा क‍िया है क‍ि यहां केकड़ा बेचने वाली मह‍िला वेई गुज‍ियान वो पहली मह‍िला है, ज‍िसे यह संक्रमण हुआ था।

10 दिसंबर को वेई को सर्दी-जुकाम की शिकायत हुई थी, वो वुहान में एक स्थानीय क्लीनिक में इलाज के ल‍िए गई थी। डॉक्‍टर ने उसे नॉर्मल बुखार बताकर एक इंजेक्शन लगा दिया।

लेक‍िन वुई को लगातार कमजोरी हो रही थी। इसलि‍ए वो एक दूसरे अस्‍पताल में गई। लेक‍िन इसके बाद भी उसे कोई फायदा नहीं हुआ, ज‍िसके चलते वो 16 दिसंबर को वुहान के सबसे बड़े अस्पताल वुहान यूनियन अस्पताल गई।

दिसंबर के आखि‍री द‍िनों में जब यह खबर फैली क‍ि वुहान के सी फूड बाजार में कोरोना वायरस फैल रहा है तो डॉक्‍टरों ने वेई को क्वांरटीन कर दिया। जनवरी में वो ठीक होकर घर लौट गई।

मीड‍िया रि‍पोर्ट के मुताब‍िक एक महीने के इलाज के बाद वेई पूरी तरह ठीक हो गई। जांच में बाद में सामने आया क‍ि एक टॉयलेट से उसे कोरोना का संक्रमण हुआ था। इस टॉयलेट को एक मीट व्‍यापारी उपयोग करता था। ज‍िसे वेई ने भी उपयोग में ल‍िया था।

इसके बाद वुहान के इस सी फूड मार्केट को पूरी तर‍ह से बंद कर दिया गया है। वेई को कोरोना का 'पेंशेंट जीरो' माना जा रहा है। हालांकि इसे लेकर अभी कुछ भी साफ नहीं है, क्‍योंक‍ि चीन के मीडिया में एक 70 साल के आदमी को भी कोरोना संक्रमण का पहला मरीज बताया जा रहा है।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

खड़गे के घर सियासी घमासान: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ आएगा 'जन महाभियोग', CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का अनोखा दांव

रन फॉर यूनिटी मैराथन में बवाल, प्रतिभागियों ने तोड़ी कुर्सियां, सर्टिफिकेट के लिए छीना-झपटी

CJP नेता सौरभ दास की हाई-प्रोफाइल दिवाली पार्टी, 75 मेहमानों की लिस्ट में इन दिग्गजों का नाम?

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

2.1 अरब डॉलर की पैट्रियट मिसाइल डील को अमेरिका की हरी झंडी, जेलेंस्की ने क्यों उठाई जल्द डिलीवरी की मांग?

अगला लेख