Daily Horoscope

WHO ने एस्ट्राजेनेका के टीके को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी

Updated: मंगलवार, 16 फ़रवरी 2021 (11:00 IST)
टोरंटो। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एस्ट्राजेनेका के कोरोना वायरस टीके को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। इस कदम से संयुक्त राष्ट्र समर्थित ‘कोवैक्स’ कार्यक्रम के तहत दुनिया के अति संवेदनशील इलाकों तक टीके की लाखों खुराकों को पहुंचाने का अभियान तेज हो सकेगा।
 
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक बयान में कहा कि वह सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और दक्षिण कोरिया के एस्ट्राजेनेका-एसकेबायो द्वारा निर्मित एस्ट्राजेनेका टीके को मंजूरी दे रहा है।
 
संयुक्त राष्ट्र की इस स्वास्थ्य एजेंसी ने पिछले साल दिसंबर में फाइजर-बायोएनटेक के टीके को मंजूरी दी थी जिसके बाद इसने अब एस्ट्राजेनेका के टीके को हरी झंडी दिखा दी है।
 
इस घोषणा की वजह से अब उन देशों में टीके की लाखों खुराक पहुंचाने के काम को गति मिल जानी चाहिए, जो संयुक्त राष्ट्र समर्थित कोवैकस प्रयास में शामिल हैं। इसके तहत दुनिया के सबसे ज्यादा संवेदनशील इलाकों और लोगों तक टीके पहुंचाए जाएंगे।
 
दवा और चिकित्सा उत्पादों तक पहुंच के लिए डब्ल्यूएचओ की सहायक महानिदेशक डॉक्टर मारियांजेला सिमाओ ने कहा कि अब तक जिन देशों तक टीके की पहुंच नहीं हो पाई थी, अब वहां भी स्वास्थ्य कर्मियों और संक्रमण के बेहद खतरे का सामना कर रहे लोगों को टीके लग सकेंगे। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख