biodatamaker
✕

कर्नाटक में स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला करने वाले Corona virus संक्रमित निकले

Updated: शुक्रवार, 24 अप्रैल 2020 (15:06 IST)
बेंगलुरु। बेंगलुरु के पदारायणपुरा क्षेत्र में स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला करने के आरोप में पिछले सप्ताह गिरफ्तार किए गए लोगों में से 5 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जिसके बाद उन्हें जेल से अस्पताल भेज दिया गया है। उपमुख्यमंत्री डॉ. सीएन अश्वथ नारायण ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
ALSO READ: बड़ी खबर : कोरोना संदिग्ध की जांच करने गई मेडिकल टीम पर हमला, ASI का सिर फूटा
गौरतलब है कि पदारायणपुरा में स्वास्थ्यकर्मियों और पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में 19 अप्रैल को कुल 126 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इन्हें अदालत में पेश किया गया था, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में रामनगर की एक जेल में भेज दिया गया था।
ALSO READ: महंगा पड़ेगा स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला, राष्ट्रपति ने अध्यादेश को दी मंजूरी
नारायण ने यहां बताया कि हमने सभी कैदियों की जांच की जिसमें 5 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। पांचों लोगों को अस्पताल भेज दिया गया है। स्वास्थ्यकर्मी क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को पृथकवास (क्वारंटाइन) में रखने के लिए गए थे लेकिन वहां लोगों ने उन पर हमला कर दिया था। (भाषा)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख