biodatamaker
✕

पश्चिम बंगाल में RPF के 9 जवान कोरोना संक्रमित

Updated: शुक्रवार, 24 अप्रैल 2020 (15:40 IST)
कोलकाता। आधिकारिक काम से पश्चिम बंगाल से दिल्ली गए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के 9 जवान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि ये जवान एसईआर खड़गपुर मंडल के 28 सदस्यीय दस्ते का हिस्सा थे, जो 14 अप्रैल को राष्ट्रीय राजधानी से असलहे और हथियार की खेप ले कर पार्सल एक्सप्रेस ट्रेन से लौटा था।
 
इनमें से एक जवान में कोविड-19 के लक्षण दिखाई दिए जिसके बाद उसका नमूना जांच के लिए पश्चिम बंगाल के एक सरकारी अस्पाल में भेजा गया।
 
एसईआर के प्रवक्ता संजय घोष ने बताया कि जवान में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसे उलूबेरिया में कोविड-19 के एक अस्पाल में भर्ती कराया गया।
 
उन्होंने बताया कि आठ और जवानों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनके अलावा कुछ जवानों की रिपोर्ट ठीक आई हैं वहीं अन्य जवानों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। दिल्ली से लौटने के बाद सभी 28 जवान अनिवार्य रूप से पृथक-वास में हैं। (भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

कर्नाटक में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध, 8 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

अगला लेख